विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

पाकिस्तान कबड्डी टीम में खेलेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

पाकिस्तान कबड्डी टीम में खेलेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कबड्डी कप के लिए अपनी टीम में कनाडा के भारतीय मूल के पांच खिलाड़ियों को जगह दी है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिला था इसलिए कनाडा के इन भारतीय मूल के पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई। 

डॉन न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के सिर्फ पांच खिलाड़ियों और कोच को ही आस्ट्रेलिया का वीजा मिला था। आधी टीम को कागजात पूरा न होने के कारण वीजा नहीं मिला। टूर्नामेंट से बाहर होने के बजाए पाकिस्तान कबड्डी महासंघ ने अपनी टीम भेजने का फैसला किया। 

भारतीय मूल के जिन पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है उनमें अमर सिंह और तेजा अतीत में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गुरदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि वह पाकिस्तान के टीम मैनेजर हैं। इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। आस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा जमाया।

इनपुट आईएएनएस



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Kabaddi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com