झारखंड राज्य स्थित सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई इलाके में आईईडी विस्फोट से 14 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए हैं. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ. जब सीआरपीएफ के कोबरा कंमांडो और झारखंड स्पेशल ऑपरेशन के लिए जा रहे थे तब नक्सलियों ने घात लगाकर धमाका किया. धमाके के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की. घटना के बाद नक्सली घटनास्थल से भाग गए. फिलहाल अभी फायरिंग बंद है. आठ कोबरा और पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं. घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है. घटनास्थल पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू हो गया है.
#UPDATE: The 11 injured jawans were airlifted for Ranchi at 6:52 AM. More details awaited. https://t.co/VK93vGrmIH
— ANI (@ANI) May 28, 2019
सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था. उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया. उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी.
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम तो रामदेव ने लॉन्च किया सस्ता दूध
वहीं, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सलियों ने कमांडो पर अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बताया कि घटना में कोई सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक एसएलआर, राइफल, बंदूक और सात यूबीजीएल बरामद किए. घटना सुबह करीब नौ बजे जिले के धनोरा इलाके में हुई.
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं