विज्ञापन

प्रेमी से शादी की चाह में पति का किया सिर कलम, जंगल में दफन किया धड़, 17 दिन बाद हुआ खुलासा

झारखंड के रांची में एक 29 साल के व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सिर काटकर हत्या कर दी. आरोपियों की पहचान सुबोधिनी देवी और उसके प्रेमी रमन सेठ के तौर पर हुई है.

प्रेमी से शादी की चाह में पति का किया सिर कलम, जंगल में दफन किया धड़, 17 दिन बाद हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

झारखंड के रांची में एक 29 साल के व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सिर काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव का धड़ मिलने के 17 दिन बाद उसका सिर बरामद किया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह गांव के रहने वाले संजय लोहरा की हत्या कर दी गई क्योंकि उनकी पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी.

पुलिस ने लोहरा के कटे सिर और आंशिक रूप से जले हुए धड़ को 19 जून को बरामद किया गया था. पुलिस ने  बुंडू थाना क्षेत्र के टेटारटांड़ जंगल इलाके से ये बरामदगी की है. पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि उन्होंने तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह गांव के पास रानी जंगल से उसका सिर बरामद किया, जहां उसे कथित तौर पर दफनाया गया था.

प्रेमी से शादी की चाह में पति की हत्या

आरोपियों की पहचान सुबोधिनी देवी और उसके प्रेमी रमन सेठ के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों को सोमवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. बुंडू थाने के एक अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान देवी ने बताया कि सेठ के साथ उसके विवाहेतर संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहती थी. दोनों ने कथित तौर पर लोहरा की हत्या की साजिश रची थी."

बिना सिर के धड़ बना चुनौती

उन्होंने बताया कि सेठ ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या के बाद लोहरा का सिर काट दिया था. फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. बुंडू के SDPO ओम प्रकाश ने कहा कि जांच शुरू में एक चुनौती थी क्योंकि पीड़ित का सिर गायब था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा, "जांचकर्ताओं के लिए यह एक 'ब्लाइंड मर्डर' केस (बिना सुराग वाला हत्या का मामला) बन गया था. सिर के बिना पीड़ित की पहचान करना मुश्किल था. हालांकि, तकनीकी और फोरेंसिक सबूतों से हमें मृतक की पहचान संजय लोहरा के तौर पर करने में मदद मिली." उन्होंने बताया कि पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल होने के शक में लोहरा की पत्नी को हिरासत में लिया, जिसके बाद कथित साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक कार भी जब्त की है, जिसके बारे में शक है कि उसका इस्तेमाल पीड़ित के शव को ले जाने और ठिकाने लगाने के लिए किया गया था.

ये भी पढ़ें-  गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को 3 टुकड़ों में काटा, जौनपुर में एनकांउटर के बाद गुजरात का सनकी आशिक गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhad News, Jharkhand Hindi Samachar, Ranchi News, Ranchi News In Hindi, Ranchi News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com