Kal Ka Mausam, 20 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून बरस रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. वहीं पूर्वी राज्यों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं. उत्तर भारत के राज्यों में जहां मॉनसून फिर जोर पकड़ रहा है वहीं ओडिशा, बंगाल और झारखंड जैसे इलाकों में डीप डिप्रेशन की वजह से बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 20 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश होगी. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश के आसार जताए हैं. पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे क्षेत्र में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना कम है. कल बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.
राजस्थान में कल से फिर बारिश
मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल से फिर बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही बाकी भागों में कमजोर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इसी तरह बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 20 से 22 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होगी.
Subject: (i)Under the influence of Depression over north Jharkhand and adjoining southwest Bihar & southeast Uttar Pradesh; Isolated heavy to very heavy rainfall also likely over East Uttar Pradesh, Madhya Pradesh and heavy rainfall over Bihar and Jharkhand with Isolated… pic.twitter.com/0leyxvTK8y
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 19, 2026
यूपी में कल कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना है. कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में भी बारिश का अलर्ट
बिहार में भी कल भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कल बिहार में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है. 21-23 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है. 19-25 अगस्त के दौरान आंधी-तूफान और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है. 22 अगस्त को बिजली कड़कने की भी गतिविधि हो सकती है.
ओडिशा में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़
ओडिशा में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी ओडिशा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि आईएमडी ने 21 अगस्त तक तीन दिनों के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश
भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय कोंकण और गोवा.
यह भी पढ़ें: यूपी, बिहार से झारखंड तक आज भारी बारिश, दिल्ली NCR में इंतजार, देश के 16 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं