- गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके लाश को 3 टुकड़ों में काटने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
- मामला यूपी के जौनपुर का है, जहां महिला की अधकटी लाश फेंकी मिली थी.
- अब पुलिस ने आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके लाश को तीन टुकड़ों में काटने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. मामला यूपी के जौनपुर जिले का है. जहां 5 जुलाई को एक महिला की अधकटी लाश फेंकी मिली थी. लोगों की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस ने आज सुबह महिला की हत्या करने वाले आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. उसके पैर में गोली लगी है. सर्किल ऑफिसर विजय चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को एक महिला की अधकटी लाश फेंकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
पुलिस जांच की भनक मिलते आरोपी लाश के टुकड़े फेंकने जा रहा था
मामले में पुलिस जांच शुरू होने की भनक मिलते ही आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रैंड के शव के बचे हुए अंगों को फेंकने जा रहा था. पुलिस ने जब आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को रोका तो वह भागने लगा. आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को खुद को पुलिस टीम से घिरा देख उनके ऊपर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Jaunpur, Uttar Pradesh: Police arrest a man for allegedly murdering his girlfriend, dismembering her body into three parts with a cleaver, and dumping the remains at different locations after becoming upset over her talking to another person.
— IANS (@ians_india) July 6, 2026
(Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/U4B37CKAPE
गुजरात का आरोपी जौनपुर में किराए के घर में रहता है
पुलिस ने उसके पास से गड़ासा और गर्लफ्रैंड के पैर समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं. पुलिस की गोली से घायल ब्वॉयफ्रेंड को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामला जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र का है. आरोपी की पहचान गुजरात के भावनगर निवासी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) पुत्र भूपेंद्र भाई खखरिया के रूप में हुई. वह वर्तमान में टीचर्स कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है.
Jaunpur, Uttar Pradesh: Circle Officer Vijay Chaudhary says, "On July 5, 2026, at around 7:30 AM, the body of an unidentified woman was found near the Ranipur Bypass. To identify the deceased and solve the case, the Senior Superintendent of Police constituted a joint team… pic.twitter.com/v04qwMfzC6
— IANS (@ians_india) July 6, 2026
मृतका वाराणसी की, किसी और से बातचीत के शक में की हत्या
वहीं मृतका की पहचान वाराणसी के बाबतपुर निवासी रेशमा खातून उर्फ सना के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई की रात दिलीप सना को अपने किराए के कमरे में लेकर आया था. सना किसी और लड़के से बात करती है, इस बार के शक पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. रात में व्हाट्सएप चैट देखने को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ा. गुस्से में उसने सो रही सना का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. फिर उसके शव के टुकड़े किए और अलग-अलग फेंक रहा था.
यह भी पढ़ें - 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद सख्त एक्शन, प्रशासन ने 3 होटलों को किया ध्वस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं