विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर... झारखंड के शहरों में कैसे चला BJP का जादू, निकाय चुनाव में कौन कहां जीता

Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड में नगर निकाय चुनावों के रिजल्ट जारी हो गए हैं. 9 में से 8 निगम निगम के नतीजे सामने आ गए हैं. इसमें से बीजेपी समर्थक उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं.

रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर... झारखंड के शहरों में कैसे चला BJP का जादू, निकाय चुनाव में कौन कहां जीता

Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड की सियासी बिसात पर जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. ज्यादातर नगर निकायों के चुनावों के नतीजे सामने आ गए है. राज्य के 48 नगर निकायों के सियासी दंगल में कहीं 'कमल' खिला है तो कहीं'तीर-धनुष' और 'पंजे' ने अपनी पकड़ मजबूत की है. 2026 के इन चुनावी नतीजों ने न केवल शहरों की सरकार चुनी है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी एक बड़ा संकेत दे दिया है. आखिर किस नगर निकाय से कौन जीता आइए बताते हैं.

झारखंड में कल रात 8 बजे तक अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती हुई. अब तक 9 नगर निगमों से से 8 के नतीजे सामने आ गए हैं. वहीं 20 नगर परिषद में से 8 और 19 नगर पंचायत में से 10 के नतीजे जारी हो गए हैं.

झारखंड नगर निगम चुनाव के सभी अपडेट यहां पढ़ें

झारखंड के नगर निगम में कौन कहां से जीता?

क्रमनगर निगमविजेतामिले वोटपार्टी/समर्थन
1रांचीरोशनी खलखो157669बीजेपी
2धनबादकाउंटिंग जारी——
3देवघररवि राउत——
4हजारीबागअरविंद कुमार राणा23167—
5आदित्यपुरसंजय सरदार24615बीजेपी
6चासभोलू पासवान2969—
7मेदिनीनगरअरुणा शंकर24169बीजेपी
8गिरिडीहप्रमिला मेहरा38091 झामुमो
9मानगोसुधा गुप्ता42022कांग्रेस

झारखंड की नगर परिषद चुनाव में कौन-कौन जीता?

क्रमनगर परिषदविजेता (अध्यक्ष)मिले वोटकिस पार्टी का समर्थन
1गढ़वाआशीष कु. सोनी 7201—
2विश्रामपुरगीता देवी3071—
3चतराअताउर्रहमान1492—
4झुमरीतिलैयारमेश हर्षधर6974—
5रामगढ़कुसुमलता17605कांग्रेस
6लोहरदगाअनिल उरांव9731बीजेपी
7गुमलाशकुंतला उरांव7600बीजेपी
8सिमडेगाओलीभर लकड़ा4691

झारखंड की नगर पंचायतों में किसकी जीत?

क्रमनगर पंचायतविजेतामिले वोटकिस पार्टी का समर्थन
1श्रीबंशीधर नगरसाधना देवी3266—
2मझिआंवसुमित्रा देवी3712—
3हुसैनाबादअजय कुमार भारती2766—
4हरिहरगंजकुमारी शीला चौधरी7194—
5छतरपुरअरविंद कुमार गुप्ता5293—
6लातेहारमहेश सिंह5374बीजेपी
7कोडरमासाजिद हुसैन लल्लू3863—
8डोमचांचउमेश वर्मा4245बीजेपी
9बुंडूजीतेंद्र उरांव4007-
10खूंटीरानी टूटी9177
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Election, Jharkhand Municipal Election Results, Jharkhand Municipal Election 2018 Results LIVE, Jharkhand Municipal Election, Jharkhand Municipal Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com