विज्ञापन

झारखंड: कैंडल मार्च में भड़के व‍िधायक, व‍ीड‍ियो बना रहे युवक का तोड़ा फोन

व‍िधायक की लोगों से बहस हो रही थी, इसी दौरान युवक वीड‍ियो बनाने लगा, इससे नाराज होकर व‍िधायक ने फोन तोड़ द‍िया. 

झारखंड: कैंडल मार्च में भड़के व‍िधायक, व‍ीड‍ियो बना रहे युवक का तोड़ा फोन
विधायक ने युवक का फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया. (वायरल वीडियो का जीआईएफ))

बोकारो जिला के चास प्रखंड का पिंड्राजोड़ा थाना का बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड के व‍िरोध में रव‍िवार को कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान डुमरी के विधायक जयराम महतो और आम लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. जोधाडीह मोड़ से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान किसी के आमंत्रण पर डुमरी के विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे थे. 

विधायक की बहस 

किसी बात को लेकर विधायक और वहां मौजूद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. इसी दौरान एक युवक घटना का वीडियो बना रहा था, जिससे नाराज होकर विधायक जयराम महतो ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, और उसे जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

लोग विधायक की कर रहे निंंदा  

घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. विधायक के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. स्थानीय लोगों में इस व्यवहार को लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है. लोगों ने डुमरी के विधायक जयराम महतो इस आचरण को जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ बताया. लोगों में विधायक के प्रति नाराजगी है.  

स्थिति बिगड़ती देख खिसके विधायक 

विवाद बढ़ता देख विधायक जयराम महतो अपने वाहन में बैठकर निकल गए. इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी चर्चा छेड़ दी है. लोग इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और जनप्रतिनिधियों के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं.  

(रीपू सूदन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, छह लोगों की मौत, कई घायल

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, MLA  enraged, Candlelight March,  breaks Phone, Dumri MLA Jairam Mahato, Bokaro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com