विज्ञापन

Hapur Accident: हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, छह लोगों की मौत, कई घायल

Hapur Accident: बस और ट्रक हादसे के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे लग रहा है कि वाहनों की रफ्तार तेज थी और टक्कर जोरदार हुई है.

Hapur Accident: हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, छह लोगों की मौत, कई घायल
राहत बचाव में जुटे पुलिसकर्मी.

Road Accident Death: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. एक्सीडेंट रविवार-सोमवार की रात धौलाना-गुलावटी हाईवे पर हुआ है. बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 7 लोग घायल हुए हैं. एसपी का कहना है कि बस में कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और संभवतः वह ड्राइवर था.

जोरदार थी टक्कर

दरअसल, शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस लौट रही थी. इसी दौरान कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर बारातियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही बस में सवार 6 बारातियों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही धौलाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई.

Add image caption here

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. कुछ रामा मेडिकल कॉलेज, दो जीएस मेडिकल कॉलेज और तीन सीएचसी धौलाना में भर्ती है.

रोड से हटाया ट्रक

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया. फिलहाल रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया है और यातायात को सुचारु कर दिया गया है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.

ये भी पढ़ें- मथुरा में एक और हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 20 यात्री घायल

लेखक के बारे में
img
गीतार्जुन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Accident, Road Accident In Up, Bus Truck Collision, Road Accident Death, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com