Jharkhand News: झारखंड में पिछले दो तीन दिनों से गिरिडीह जिले में रुक रुककर बारिश हो रही थी. लेकिन शनिवार की दोपहर में बगोदर प्रखंड और उसके आसपास के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई. करीब दस मिनट तक पड़ी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में लपेट लिया. खेत खलिहान घरों के छत आंगन और यहां तक कि सड़कें भी बर्फ से ढक गईं.
ओलावृष्टि ने बदला पूरा नजारा
सालों बाद हुई इस बर्फबारी से जगह जगह बर्फ के ढेर दिखाई दे रहे थे. लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित थे. बच्चों का उत्साह चरम पर
बच्चे तो इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हो गए. कई बच्चे पहली बार बर्फ देख रहे थे. वे बर्फ से खेल रहे थे और खुशी से चीख रहे थे. इस घटना ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी.
किसानों की फसलों पर पड़ा बुरा असर
दूसरी ओर किसान चिंतित हैं. आम के मंजर और टिकौला पूरी तरह बर्बाद हो गए. कटहल की फसल सहजन के पौधों को भी नुकसान पहुंचा. खेतों में लगी खीरा तरबूज लौकी बोदी जैसी अन्य सब्जियां भी प्रभावित हुईं. किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया.
ठंड बढ़ने से स्वास्थ्य की चिंता
इसके अलावा बारिश और बर्फ पडने से ठंड और बढ़ गई है. लोगों ने कंबल और स्वेटर निकाल लिए हैं. अचानक मौसम में बदलाव से बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है. स्थानीय निवासी बताते हैं कि गर्मी और सर्दी का यह तेजी से बदलता खेल अब स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है.
यह भी पढ़ें- मस्जिद में पेट्रोल डालकर हकीम को जिंदा जलाया वाली घटना में पुलिस एक्शन, आरोपी इमाम गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं