विज्ञापन

झारखंड: पूर्व नक्सली कमांडर की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचलकर बिगाड़ा चेहरा

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में पूर्व माओवादी कमांडर विशाल यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जेल से रिहा होने के बाद मुख्यधारा में लौटे विशाल का चेहरा पत्थरों से मारकर बिगाड़ दिया गया.

झारखंड: पूर्व नक्सली कमांडर की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचलकर बिगाड़ा चेहरा
प्रतीकात्मक तस्वीर
IANS

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में एक पूर्व माओवादी कमांडर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा इलाके से शनिवार को एक शव बरामद किया था, जिसकी पहचान रविवार को कुख्यात पूर्व नक्सली जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है.

सोशल मीडिया से हुई पहचान

शनिवार को उसका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी, लेकिन चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी. बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित होने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि उसकी हत्या पत्थर से कूचकर अत्यंत नृशंस तरीके से की गई है.

पांच लाख का इनाम था घोषित

पांडू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने पुष्टि की है जयनारायण का पुराना नक्सली इतिहास रहा है. वह वर्ष 2015-16 के दौरान माओवादी संगठन में कमांडर के पद पर सक्रिय था और उसके खिलाफ कई गंभीर नक्सली वारदातों के मामले दर्ज थे. जिसके कारण एक समय झारखंड सरकार ने विशाल यादव पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय तक जेल में रहा और वहां से रिहा होने के बाद वह मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था.

हत्या पुरानी रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

 पुलिस के अनुसार, विशाल यादव मूल रूप से पलामू के छतरपुर स्थित गुरदी गांव का निवासी था. वह पांडू क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था.शव की आधिकारिक पहचान होने के बाद परिजनों के थाने पहुंचने के बाद लिखित आवेदन और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल, पुलिस इस बिंदु पर तफ्तीश कर रही है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह शामिल है.

यह भी पढ़ें; Himachal Weather: मई की गर्मी में भी कांप रहे हैं लोग, शिमला मनाली से ज्यादा हुआ ठंडा, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, Crime News, Murder News, Jharkhand Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com