विज्ञापन

नौकरी के लिए बेटे ने ही दी पिता की हत्या की सुपारी, 10 लाख देकर रची खौफनाक साजिश

धनबाद के बाघमारा में एक बेटे ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपने पिता की हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी. पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नौकरी के लिए बेटे ने ही दी पिता की हत्या की सुपारी, 10 लाख देकर रची खौफनाक साजिश
Dhanbad Murder Case
NDTV

झारखंड के जिले धनबाद में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां एक बेरोजगार बेटे ने बीसीसीएल (BCCL) में अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने की लालच में अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करा दी. इस खौफनाक साजिश का खुलासा करते हुए धनबाद पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई है.

झाड़ियों में मिला था पिता का लहूलुहान शव

पुलिस के अनुसार, यह मामला 20 जून की सुबह का है. करीब पौने पांच बजे  एक चौकीदार ने  चिटाही से बरोरा जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ी के पास एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना दी थी. मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके लिए  एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) बनाई गई. 

10 लाख की सुपारी और खौफनाक साजिश

SIT ने छानबीन करने के बाद बेहद कम समय में मामले का पर्दाफाश कर दिया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक तुलेश्वर नोनिया का बड़ा बेटा विजय नोनिया लंबे समय से बेरोजगार था. नौकरी न मिलने से परेशान विजय ने एक बेहद खौफनाक रास्ता चुना. उसने सोचा कि यदि उसके पिता की मौत हो जाती है, तो उसे अनुकंपा के आधार पर बीसीसीएल में सरकारी नौकरी मिल जाएगी.

अपने इसी मंसूबे को अंजाम देने के लिए विजय ने  दो अपराधियों  को अपने पिता को हटाने के लिए दस लाख रुपए की सुपारी दे डाली. आरोपियों ने बुधवार को मौका पाकर तुलेश्वर नोनिया को सुनसान जगह पर ले जाकर कोयले की भारी चट्टान (पत्थर) से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

खून से सना पत्थर और बाइक बरामद

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के के मामले में मास्टरमाइंड बेटे विजय नोनिया, शूटर अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंहको गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में इन सभी ने अपनी जुर्म कबूल कर लिए. साथ ही इनकी निशानदेही पर आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुआ खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल (जेएच 10 डीडी 4358) तथा कपड़े बरामद किए कर लिए गए है. 

पुलिस ने बताया कि मामलों से जुड़े और सबूतों की क्रिमिनल प्रोसेसिंग व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.आरोपी पर हत्या, षड्यंत्र और संगीन धाराओं में चार्जशीट दायर की जाएगी. जांच अभी जारी है और पुलिस ने कहा है कि यदि घटना के और भी सहभागी सामने आते हैं तो उनपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची के JSCA स्टेडियम में JPL के फाइनल मैच में कैसे मची भगदड़? कितने लोग घायल; आया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jharkhand News, Dhanbad News, Crime News, Jharkhand Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com