रांची में मंगलवार शाम JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में झारखंड प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान भगदड़ मच गई. जिससे इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार, घायल लोगों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना स्टेडियम के वेस्ट गेट पर उस समय हुई, जब बड़ी संख्या में लोग एक ही समय में स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस T-20 क्रिकेट लीग के फ़ाइनल मैच के लिए कोई एंट्री फीस नहीं थी.
बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाइनल मैच देखने के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचने लगे थे. मैच शुरू होने से ठीक पहले, वेस्ट गेट पर भीड़ अचानक बढ़ गई और गेट पर लंबी लाइन लग गई. गेट पर लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से धक्का-मुक्की शुरू हो गई औऱ मौके पर अफरा-तफरी मची. फिर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
पुलिस ने बताया- कैसे मची भगदड़
रांची के SSP राकेश रंजन ने बताया कि यह घटना बहुत ज़्यादा भीड़ की वजह से हुई. हालात काबू में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले की पूरी जांच की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. एक और अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों लोगों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On stampede like situation outside JSCA Stadium during the Final match of Jharkhand T-20 league, Ranchi SSP Rakesh Ranjan says, "Only one gate was open for public entry, which caused a sudden surge in the crowd. The slow pace of security frisking led… https://t.co/LeBGITvvs2 pic.twitter.com/FqdafQJGVM
— ANI (@ANI) June 23, 2026
स्टेडियम में एंट्री की अव्यवस्था पर भड़के लोग
बताया जा रहा है कि अव्यवस्था और एंट्री में देरी को लेकर दर्शकों में गुस्सा बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान वेस्ट गेट और बैरिकेडिंग के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बाद में पुलिस बलों के आने पर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. जानकारी के अनुसार, घटना में कई लोग घायल हुए. घायलों में से तीन लोग (एक युवक और दो युवतियां) को इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल स्टेडियम में आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी. इसको लेकर जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं-
झारखंड में मोहर्रम पर हाई अलर्ट, 16 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा, ड्रोन- कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं