विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

पर्यटक की मौत : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल वोहरा से मुलाकात

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को यहां राज्यपाल एन एन वोहरा से भेंट की तथा खासकर आतंकवाद निरोधक अभियानों एवं पथराव की घटनाओं समेत राज्य की स्थिति पर उनके साथ चर्चा की.

पर्यटक की मौत : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल वोहरा से मुलाकात
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती(फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को यहां राज्यपाल एन एन वोहरा से भेंट की तथा खासकर आतंकवाद निरोधक अभियानों एवं पथराव की घटनाओं समेत राज्य की स्थिति पर उनके साथ चर्चा की. हाल ही में पथराव में चेन्नई के एक पर्यटक की मौत हो गयी थी. एक सरकारी प्रवक्ता ने इस भेंट के बाद कहा, ‘करीब डेढ़ घंटे तक चली भेंट के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आतंकवाद निरोधक अभियानों, पथराव की घटनाओं, पर्यटक की मौत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की.’ उन्होंने बताया कि महबूबा और वोहरा ने बढ़ते कट्टरपंथ पर भी चर्चा की. प्रवक्ता ने कहा, ‘राज्यपाल ने लद्दाख, कश्मीर और जम्मू की प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा से जुड़े खास मुद्दों के बारे में महबूबा से बातचीत की.’ चेन्नई के 22 वर्षीय पर्यटक आर तिरुमणि की सोमवार को पथराव के दौरान पत्थर लगने से मौत हो गई थी. 

VIDEO : जम्मू कश्मीर : पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehbooba Mufti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com