विज्ञापन

चिदंबरम और महबूबा मुफ्ती ने खुद को बताया 'दिमागी नक्सली', किरेन रिजिजू बोले- वही जो संविधान को नहीं मानते

Dimagi Naxali: 'दिमागी नक्सली' वाले मुद्दे पर देश में जमकर सियासत दिख रही है. पी.चिदंबरम और महबूबा मुफ्ती ने खुद को दिमागी नक्सली बताया है. इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी थी.

चिदंबरम और महबूबा मुफ्ती ने खुद को बताया 'दिमागी नक्सली', किरेन रिजिजू बोले- वही जो संविधान को नहीं मानते
'दिमागी नक्सली' मुद्दे पर नेताओं के बड़े बयान
  • दिमागी नक्सली वाले मुद्दे पर देश में सियासत जारी है. विपक्ष के कई नेताओं ने खुद को दिमागी नक्सली बताया है.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने खुद को दिमागी नक्सली बताया है.
  • इससे पहले रविवार केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले पर पोस्ट किया था.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 'दिमागी नक्सली' मुद्दे पर बड़ा बयान दिया था. जिसके बाद इस मुद्दे पर देश में सियासी घमासान दिख रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती जैसे सीनियर नेताओं ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया है. जबकि किरेन रिजिजू ने कहा था कि दिमागी नक्सली वही है जो संविधान को नहीं मानते हैं. 

पी. चिदंबरम ने दिया था बयान 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने 16 अगस्त को कहा था 'विपक्ष का मानना है कि सरकार अपनी नीतियों पर सवाल उठाने वाले हर बुद्धिजीवी, पत्रकार और नेता को 'अर्बन नक्सल' या 'दिमागी नक्सल' कहकर बदनाम करना चाहती है. 

महबूबा मुफ्ती ने भी दिया बयान 

पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा 'कि वह राज्य में अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन करती हैं, इसलिए रिजिजू और उनकी सरकार की परिभाषा के हिसाब से वह भी एक 'दिमागी नक्सल' हैं. इसके साथ ही आरजेडी सांसद मनोज झा, टीएमसी के कीर्ति आजाद और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी किरेन रिजिजू के बयानों पर पलटवार किया था. 

ये भी पढ़ेंः दिमागी नक्सल, संसद में हंगामे से लेकर वंदे मातरम् विवाद तक... किरेन रिजिजू ने NDTV को क्या कुछ बताया? पढ़ें

किरेन रिजिजू ने रविवार को दिया था बयान 

दरअसल, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में 'दिमागी नक्सली' वाली टिप्पणी की थी. जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मामले में स्पष्टीकरण दिया था. उन्होंने लिखा 'दिमागी नक्सल' वे लोग हैं जो परदे के पीछे रहकर माओवादियों की हिंसक विचारधारा का समर्थन करते हैं और देश के संविधान को नहीं मानते. अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं, उत्तर-पूर्व को भारत से अलग करने के लिए 'चिकन नेक' को काटना चाहते हैं.' किरेन रिजिजू के इसी बयान के बाद विपक्षी नेताओं ने बयान दिए थे.

ये भी पढे़ंः ऐसे तीन इरादे रखने वाले होते हैं 'दिमागी नक्सली', रिजिजू ने बताया किनके बारे में बोले थे PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimagi Naxali, Dimagi Naxali News, P Chidambaram, Mehbooba Mufti, Kiren Rijiju Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com