विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2017

आतंकियों की बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में सहानुभूति बटोरने की योजना

मारे गए दहशतगर्दों के घरों में पहुंचकर उनके परिवारों के युवाओं और बच्चों को भड़काएंगे आतंकी और अलगाववादी

आतंकियों की बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में सहानुभूति बटोरने की योजना
प्रतीकात्मक फोटो.
  • हाल ही में मारे गए 52 आतंकियों के घर पहुंचने की फिराक में आतंकी
  • 8 से 13 जुलाई के बीच सड़कों पर निकलेगा सहानुभूति मार्च
  • सिक्योरिटी एजेंसियां किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार
नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में आतंकियों का नया प्लान तैयार हो चुका है. सुरक्षाबलों को जानकारी मिली है कि हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर साजिश रच रहे हैं. हाल ही में मारे गए 52 आतंकियों के घर पहुंचने की फिराक में हैं आतंकवादी. उनके साथ अलगाववादी ग्रुप के लोग भी होंगे.

सहानभूति बटोरने के इस पैतरे का नाम होगा सॉलिडेरिटी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक 8 और 13 जुलाई के बीच सहानुभूति मार्च सड़कों पर होगा जिसमें आम लोग शामिल होंगे. उसी वक्त कई ऐसे लोग होंगे जो घाटी के अंदरूनी इलाकों में उन आतंकवादियों के घर जाएंगे जिन्हें हाल ही में सुरक्षाबलों ने मारा है. वहां पर युवाओं, बच्चों को भड़काने, उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश की जाएगी. पिछले 6 महीने मे 60 से ज्यादा युवक आतंक का दामन थाम चुके हैं.

ग्लोबल आतंकी सईद सलाहुद्दीन इसकी घोषणा पहले कर चुका है.आतंकी बुरहान वानी को पिछले साल सिक्योरिटी फोर्सेज ने आठ जुलाई को मार गिराया था. उसकी बरसी पर आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं. सिक्योरिटी एजेंसियां किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir Velly, Burhan Wani Death Anniversary, Plan To Get Sympathy, Sepratist, Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com