विज्ञापन

महंगाई का झटका! अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची दर, पार हुई RBI की 'लक्ष्मण रेखा'

Retail Inflation: अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई है. यह आंकड़ा  RBI की ओर से तय की गई मैक्सिमम लिमिट (6%) को पार कर गया है.

महंगाई का झटका! अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची दर, पार हुई RBI की 'लक्ष्मण रेखा'
लगातार 5वें महीने बढ़ा रिटेल इंफ्लेशन
नई दिल्ली:

Retail Inflation: देश में आम जनता के लिए झटके वाली खबर है. दरअसल, अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई है. यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से तय की गई मैक्सिमम लिमिट (6%) को पार कर गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार 12वां महीना है जब खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बता दें कि सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई दर को 4 फीसदी पर काबू रखने का काम सौंपा है. हालांकि, इसमें 2 फीसदी की घट-बढ़ की छूट होती है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर महंगाई 2 फीसदी से लेकर 6 फीसदी के दायरे में रहती है, तो आरबीआई के लिए चिंता की कोई बात नहीं होती. लेकिन जैसे ही यह 6 फीसदी के ऊपर निकलती है, केंद्रीय बैंक की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. 

गांवों में ज्यादा मार, शहरों में थोड़ी राहत

इस महंगाई का असर देश के ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा देखा जा रहा है. इस दौरान ग्रामीण महंगाई महंगाई दर 6.63% रही जबकि शहरी महंगाई का आंकड़ा 5.41% दर्ज किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, Inflaion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com