प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर :
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ईद की छुट्टी पर घर आए प्रादेशिक सेना के एक जवान की संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारी गुरुवार शाम अनंतनाग जिले के सदुरा गांव में मंजूर अहमद बेग के घर आए और उन्हें गोली मार दी.
गंभीर रूप से घायल बेग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बेग पास के शोपियां जिले में तैनात थे और वह राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन से जुड़़े थे. ईद पांच जून को मनायी गई थी.
(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Territorial Army, Manzoor Ahmad Baig, Jammu And Kashmir