विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2019

अनंतनाग आतंकवादी हमले में घायल पुलिस अधिकारी का दिल्ली के एम्स में निधन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर अरशद अहमद खान का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया.

Also Read in
अनंतनाग आतंकवादी हमले में घायल पुलिस अधिकारी का दिल्ली के एम्स में निधन
आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर अरशद अहमद खान का एम्स में देहांत हो गया.
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर अरशद अहमद खान का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. खान की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार सुबह दिल्ली लाया गया था. इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. हमले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया था. अनंतनाग के सदर पुलिस थाने के प्रभारी खान मुठभेड़ शुरू होते ही मौके पर पहुंचे थे.

अधिकारियों ने बताया कि वह जैसे ही अपनी सर्विस राइफल के साथ बुलेटप्रूफ वाहन से बाहर आए, आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. एक गोली उनके राइफल की बट से टकरा गई और वह घायल हो गए. उन्होंने बताया कि उन्हें आज दोपहर एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्होंने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था.जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया था. (इनपुट-भाषा)​

Video:जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों की चुनौतियों से भरी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantnag, Anantnag Anti-terror Operation, Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com