भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. (फाइल फोटो)
- पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की
- रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया
- 20,000 से अधिक लोगों को ने सीमावर्ती इलाकों से किया पलायन
जम्मू:
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए आज फिर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. प्रवक्ता ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ और भीमबेर गली सेक्टर में सुबह करीब सवा आठ बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया. उन्होंने छोटे हथियारों, स्वचालित रायफलों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे.'
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर उल्लंघन के बीच भारत-पाक के डीजीएमओ की हुई बातचीत
24 सितंबर को दो जवान हुए थे घायल
इससे पहले, 24 सितंबर को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में सेना के 2 जवान घायल हो गए थे. पाकिस्तानी सेनाओं ने 23 सितंबर को जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएस पुरा और रामगढ़ तथा पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी की थी. इसमें 7 लोग घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें : बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारतीय चौकियों और गांवों पर फिर की फायरिंग
VIDEO: पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन
20 हजार लोगों का हुआ पलायन
सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसी बस्तियों से 20,000 से अधिक लोगों को पलायन कर अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistan