विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2018

शुजात बुखारी का हत्यारा लश्कर का नवीद आतंकी के जनाजे में बंदूक से सलामी देते आया नजर

राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या का आरोपी पाकिस्तान का टॉप आतंकवादी नवीद जट्ट जम्मू-कश्मीर को शोपियां में शनिवार को एक आंतकवादी के जनाजे में दिखा.

शुजात बुखारी का हत्यारा लश्कर का नवीद आतंकी के जनाजे में बंदूक से सलामी देते आया नजर
शुजात बुखारी का हत्यारा और लश्कर का आतंकी नवीद जट्ट
श्रीनगर: राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या का आरोपी और फरवरी में पुलिस कस्टडी से फरारा हुआ पाकिस्तान का टॉप आतंकवादी नवीद जट्ट जम्मू-कश्मीर को शोपियां में शनिवार को एक आंतकवादी के जनाजे में दिखा. बता दें कि नवीद जट्ट वही आतंकी है, जो फरवरी में अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से नाटकीय तरीके से फरार हुआ था. नवीद लश्कर ए तैयबा का वांछित आतंकवादी है. आतंकी नवीद उस आतंकी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था, जो शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.

हत्या के चंद घंटे पहले तक पत्रकारिता एवं मानवाधिकार का बचाव करते रहे शुजात बुखारी

वकार अहमद शेख उन पांच आंतिकयों में शामिल था, जिसे शुक्रवार और शनिवार को श्रीनगर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोपियां में एक ऑपरेशऩ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. एनकाउंटर में मारे गये ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयब्बा, अल बदर और हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से जुड़े थे. शोपियां के मलिकगुंड गांव में वकार अहमद शेख के अंतिम संस्कार में जट द्वारा उसे बंदूक से सलामी देने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई. 

शुजात बुखारी की हत्या पर रो पड़ीं जम्मू-कश्मीर की CM महबूबा मुफ्ती 

आंतकी जट छह फरवरी को पुलिस हिरासत से उस समय फरार हो गया था जब उसे मेडिकल जांच के लिए यहां श्री महाराज हरि सिंह अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल में गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी. उस पर पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या का भी आरोप है जिनकी 14 जून को यहां प्रेस एंक्लेव में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला आतंकी नवीद जट्ट पहली बार 2014 में कुलगाम में गिरफ्तार हुआ था. वह राज्य में कई हत्याओं का आरोपी है. वह पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयब्बा के इशारों पर काम करता है. 

श्रीनगर में 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि शुजात बुखारी श्रीनगर के जाने-माने पत्रकारों में से एक थे. उन्हें घाटी के बारे में अच्छी जानकारी थी और लोकतंत्र समर्थक थे. लोगों का कहना है कि उनकी उदारवादी सोच ही सबको रास नहीं आती थी. शुजात बुखारी ने दुनिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों के लिए कॉलम लिखे थे. वह राइजिंग कश्मीर के एडिटर-इन-चीफ थे. शुजात ने कश्मीर टाइम्स से अपना करियर की शुरु किया था.

VIDEO: रणनीति इंट्रो: कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्यारों की हुई पहचान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naveed Jatt, Shujaat Bukhari, Shopian Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com