विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

श्रीनगर एयरपोर्ट और उरी हमले में शामिल चार फुट के आतंकी नूर मोहम्‍मद को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया

श्रीनगर एयरपोर्ट हमले और उरी हमले में शामिल आतंकी नूर मोहम्‍मद तांत्रे को कश्मीर के पुलवामा जिले के सेम्पोरा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया. 2003 में दिल्ली पुलिस ने नूर मोहम्‍मद तांत्रे को गिरफ्तार किया था. नूर की हाइट महज 4 फीट थी.

श्रीनगर एयरपोर्ट और उरी हमले में शामिल चार फुट के आतंकी नूर मोहम्‍मद को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया
सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर के पुलवामा जिले के सेम्पोरा में जैश के आतंकी नूर मोहम्‍मद को किया ढेर
  • 2003 में दिल्ली पुलिस ने नूर मोहम्‍मद तांत्रे को गिरफ्तार किया था
  • नूर की हाइट महज 3 फीट थी.
  • जैश-ए-मोहम्मद ने हाल ही में नूर मोहम्‍मद को साउथ कश्मीर की कमान सौंपी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कश्‍मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट हमले और उरी हमले में शामिल आतंकी नूर मोहम्‍मद तांत्रे को कश्मीर के पुलवामा जिले के सेम्पोरा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया. 2003 में दिल्ली पुलिस ने नूर मोहम्‍मद तांत्रे को गिरफ्तार किया था. नूर की हाइट महज चार फुट थी.

पुलवामा में सेना ने जैश केे कमांडर को किया ढेर 

जैश-ए-मोहम्मद ने हाल ही में नूर मोहम्‍मद को साउथ कश्मीर की कमान सौंपी थी. नूर को दिल्‍ली में आतंकी हमले के आरोप में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसके बाद से वह श्रीनगर की जेल में सजा काट रहा था. जम्‍मू-कश्‍मीर हाईकोर्ट ने आतंकी नूर मोहम्‍मद को पेरोल दी थी जिसके बाद से वह फरार था. 

सितंबर 2015 के बाद से वह एक्टिव हो गया था और पिछले छह महीनों से वह सेना की रडार पर था. नूर मोहम्‍मद श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुए हमले में शामिल था. इतना ही नहीं ये जैश का ये आतंकी उरी हमले में भी शामिल था. 

आतंकियों के डर से कश्‍मीर छोड़ने वाले अंजुम ने सिविल सर्विस में किया टॉप, ये है सपना

बताया जा रहा है कि सेना ने इसे ऑपरेशन को खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया था. पिछले तीन महीनों में सेना ने साउथ कश्‍मीर में ही सिर्फ 15 आतंकियों को मार गिराया है. 

गौरतलब है कि 47 साल का नूर मोहम्मद पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला था और वह पेशे से इंजीनियर था. 

VIDEO: अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले लश्कर के तीन आतंकियों को किया था ढेर
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com