विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

जम्मू-कश्मीर में विधायक के घर तैनात एसपीओ 7 AK-47 राइफल लेकर फरार, जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर में बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक विधायक के घर तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) 7 AK-47 राइफल और एक पिस्टल लेकर फरार हो गया.

जम्मू-कश्मीर में विधायक के घर तैनात एसपीओ 7 AK-47 राइफल लेकर फरार, जांच शुरू
पुलिस ने फरार एसपीओ आदिल बशीर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक विधायक के घर तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) 7 AK-47 राइफल और एक पिस्टल लेकर फरार हो गया. आशंका जताई जा रही है कि फरार एसपीओ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गया है. मामला श्रीनगर का है. शहर के जवाहर नगर में पीडीपी विधायक के घर पर तैनात एसपीओ आदिल बशीर शुक्रवार को कई हथियार लेकर भाग गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ आदिल बशीर हथियारों के साथ लापता है. वह वाछी निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर के आवास पर तैनात था. एसपीओ दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले से ताल्लुक रखता है. 

यह भी पढ़ें : भारत ने ऐसे पाकिस्तान में घुसकर की थी Surgical Strike, नया वीडियो हुआ VIRAL

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि पीडीपी विधायक के घर तैनात सुरक्षा कर्मियों के हथियार गायब हैं. इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार एसपीओ को पकड़ने के लिए पूरी कश्मीर घाटी में एलर्ट घोषित कर दिया गया है. पुलिस ने एसपीओ के बारे में सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. अधिकारियों का कहना है कि विधायक के घर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी चल रही है. गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात 40 से ज्यादा एसपीओ आतंकी गतिविधियों से भयभीत होकर इस्तीफा दे चुके हैं. (इनपुट-भाषा से भी)

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com