विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

जम्मू कश्मीर : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 1 जवान शहीद

सेना के मुताबिक रविवार देर रात पाक ने नौशेरा सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की गोलाबारी का भारतीय सेना ने माक़ूल जवाब दिया है.

जम्मू कश्मीर : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 1 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 1 जवान शहीद
  • पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन किया
  • सेना ने माकूल जवाब दिया
  • हालांकि एक भारतीय जवान इसमें शहीद हो गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
राजौरी: जम्मू कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है.
सेना के मुताबिक रविवार देर रात पाक ने नौशेरा सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की गोलाबारी का भारतीय सेना ने माक़ूल जवाब दिया है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख को बिपिन रावत का जवाब- सैन्य कार्रवाई से नहीं लगता पाक शांति चाहता है

फिलहाल सीमा पर गोलाबारी थमी हुई है. इस साल अबतक पाक की ओर से करीब 800 दफा से अधिक युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के निकट स्थित दिगवार सेक्टर में भी अंधाधुंध गोलियां चलाई. अधिकारी ने बताया कि करीब देर रात एक बजे से गोली चलनी शुरू हुई जो सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक जारी थी.

VIDEO- जैश का कमांडर नूर मोहम्मद ढेर

पाकिस्तान की सेना की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी के बीच सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कल यहां सुरक्षा बल के अभियान की तैयारी और जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी. सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों का भी जायजा लिया और रजौरी सेक्टर के जवानों से बातचीत की. यहां 23 दिसंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने सेना के एक मेजर और तीन जवानों की हत्या कर दी थी.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com