- 'घुसपैठिए ने मेन गेट को तोड़ा और अंदर घुस गया'
- वहां मौजूद ड्यूटी ऑफिसर्स से उसकी झड़प भी हुई
- मृतक के पिता ने कहा, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
क्रिकेट घोटाला : फारूक अब्दुल्ला पर करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप, CBI ने चार्जशीट दाखिल किया
दरअसल, सुरक्षाबलों ने गोली मार कर शख्स की हत्या तब की जब वह अपनी कार नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर में जबरन घुसा रहा था. हालांकि, उस वक्त फारूक अब्दुल्ला घर पर मौजूद नहीं थे, जब यह घटना घटी. बताया जा रहा है कि इसमें एक सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गया है.
नाबालिग से रेप करने वाले को मिले मौत की सजा, जल्द से जल्द बने कानून: फारूक अब्दुल्ला
पुलिस ने बताया कि शख्स कार चला रहा था और फारूक अब्दुल्ला के घऱ में घुस गया. बता दें कि फारूक अब्दुल्ला का घर जम्मू के भटिडीं इलाके में है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि शख्स घर में घुसने के बाद घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगा था. उसके पास कोई हथियार नहीं था.
जम्मू जोन ने आईजी एस डी सिंह जामवाल ने कहा कि मुर्फस शाह नाम के एक व्यक्ति ने फारुख अब्दुल्ला के पुंछ स्थित घर में जबरन घुसने का प्रयास किया था. एक एसयूवी में उसने वीआईपी गेट से घुसने की कोशिश की. उसके पास हथियार नहीं थे. हमारी जांच जारी है.
वहीं, एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा कि घुसपैठिए ने मेन गेट को तोड़ा और अंदर घुस गया. वहां मौजूद ड्यूटी ऑफिसर्स से उसकी झड़प भी हुई. ड्यूटी ऑफिसर्स भी घायल हुए. उसके अंदर घुसने के बाद वहां कई चीजों को नुकसान भी हुआ. गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई.
मगर मृतक के पिता ने कहा कि वह कल रात मेरे साथ था. वह डेली जिम जाता है और आज भी जिम के लिए ही निकला था. मैं जानना चाहता हूं उसे क्यों मारा गया? जब उसने गेट तोड़ा तो सुरक्षा कर्मी कहां थे? उन्होंने उसको गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) अभी संसद में चल रहे मॉनसून सत्र के लिए दिल्ली में हैं. वह श्रीनगर से लोकसभा सांसद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं