प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह शोपियां के किल्लोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुए ताजे मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने शुक्रवार की रात को ही इलाके को घेर लिया और आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बता दें कि इस इलाके में कल रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठेभेड़ के बाद एक आतंवादी के शव को बरामद किया गया.
कश्मीर में दो एनकाउंटरों में तीन आतंकवादी मारे गए, एक जवान शहीद
शुक्रवार की देर रात जिस आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था, उसे एनकाउंटर स्थल से बरामद किया था. उसकी पहचान लश्कर ए- तैयब्बा के आंतकी उमर मलिक के रूप में हुई है. उसके पास से एके-47 हथियार भी बरामद किया गया. हालांकि, शुक्रवार को हुए मुठेभड़ के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया था.
VIDEO: कुलगाम: मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
कश्मीर में दो एनकाउंटरों में तीन आतंकवादी मारे गए, एक जवान शहीद
गौलतलब है कि कल यानी शुक्रवार को भी दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गय़े थे. सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर कर दो को ढेर कर दिया था. उन्हें सूचना मिली थी कि ये दोनों आतंकी यहां छुपे हुए हैं. इसके अलावा, कल रात एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के किलूरा में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया. हालांकि, बाद में आतंकवादी की पहचान लश्कर के आतंकी के रूप में हुई. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर घेराबंदी करके खोजी अभियान चलाया. अधिकारी ने बताया कि अभियान अब भी जारी है.#JammuAndKashmir: Four terrorists have been killed in fresh firing in Shopian's Killora village today. Body of one terrorist was recovered following an encounter between security forces and terrorists in the area, yesterday.
— ANI (@ANI) August 4, 2018
शुक्रवार की देर रात जिस आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था, उसे एनकाउंटर स्थल से बरामद किया था. उसकी पहचान लश्कर ए- तैयब्बा के आंतकी उमर मलिक के रूप में हुई है. उसके पास से एके-47 हथियार भी बरामद किया गया. हालांकि, शुक्रवार को हुए मुठेभड़ के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया था.
VIDEO: कुलगाम: मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu And Kashmir, Four Terrorists Killed, Shopian, Shopian Encounter