विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2025

कश्मीर में CIK की तड़के बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर से जुड़े ‘व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क’ पर शिकंजा

हाल के सप्ताहों में डॉक्टर और अन्य पेशेवरों से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ था. जांच एजेंसियों ने इस मॉड्यूल को ‘व्हाइट-कॉलर टेरर’ करार दिया है-- यानी ऐसा आतंकी ढांचा जो हथियारों से पहले, बल्कि लॉजिस्टिक्स, फंडिंग और तकनीकी सहयोग से चलता है.

कश्मीर में CIK की तड़के बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर से जुड़े ‘व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क’ पर शिकंजा
फ़ाइल फोटो
  • CIK कश्मीर ने श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में संदिग्ध व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ छापेमारी की
  • श्रीनगर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं
  • अनंतनाग के एक डॉक्टर के घर से मोबाइल और डिजिटल डिवाइस बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मंगलवार सुबह श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई एक डॉक्टर से जुड़े संदिग्ध व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर के शिरीन बाग स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भीतर भी तलाशी चल रही है. अनंतनाग में एक डॉक्टर के घर पर छापा डालकर मोबाइल फोन व डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

हाल के सप्ताहों में डॉक्टर और अन्य पेशेवरों से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ था. जांच एजेंसियों ने इस मॉड्यूल को ‘व्हाइट-कॉलर टेरर' करार दिया है-- यानी ऐसा आतंकी ढांचा जो हथियारों से पहले, बल्कि लॉजिस्टिक्स, फंडिंग और तकनीकी सहयोग से चलता है.

इसी नेटवर्क की सूचना पर हरियाणा के फरीदाबाद में करीब 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिलने के बाद एजेंसियां और सतर्क हुई थीं. दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट से इस मॉड्यूल के तार जुड़ने की भी जांच चल रही है.

अभी कई लोकेशनों पर तलाशी जारी है. डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं और फोकस संदिग्ध पेशेवर नेटवर्क पर है. आतंकी संगठनों से कनेक्शन की जांच की जा रही है.

CIK की यह कार्रवाई कश्मीर में चल रही व्यापक आतंक-रोधी जांच का हिस्सा है और अधिक जानकारी का इंतजार है.

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CIK Raids Kashmir, White Collar Terror Module, Srinagar Raid, Anantnag Doctor Raid, Kulgam Search Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com