विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2019

वैष्णो देवी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, मनाली भी बर्फीली चादर में ढंकी, देखें- VIDEO

पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. जम्मू कश्मीर की बात करें तो वैष्णो देवी में रविवार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई.

वैष्णो देवी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, मनाली भी बर्फीली चादर में ढंकी, देखें- VIDEO
वैष्णो देवी में रविवार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई.
नई दिल्ली:

पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. जम्मू कश्मीर की बात करें तो वैष्णो देवी में रविवार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई. हालांकि, बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के लिये यात्रा जारी रखी. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि त्रिकुट पर्वत पर भवन, भैरों घाटी, सांझीछत और हिमकोटी तथा घुमावदार मार्गों में कुछ इंच बर्फ जम गई. उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बावजूद 15,000 से अधिक श्रद्धालु गुफा जाने के मार्ग में बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर और यात्री केबल कार सेवा को थोड़े समय तक बंद रखने के बाद बहाल कर दिया गया है. पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किया. जम्मू में चर्चित पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नाथाटॉप में भी दिन के दौरान बर्फबारी हुई.

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को बर्फबारी नहीं हुई, तो वहीं, मनाली में लगातार दूसरे दिन भी बर्फ गिरी. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक राज्य में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "मनाली और उसके आसपास की पहाड़ियों में मध्यम बर्फबारी हुई है. नौ जनवरी तक और अधिक बर्फबारी की संभावना है".  मनाली के पास कोठी में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है. वहीं, शिमला में बर्फली हवाओं के कारण तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. शिमला, कुफरी और नारंकडा में हुई बर्फबारी ने इन पर्यटक गंतव्यों को और अधिक आकर्षक बना दिया है. (इनपुट- भाषा, IANS)

बर्फ की चादर से ढकी मनाली की सड़कें, तो गुलमर्ग में चली बर्फीली हवाएं, लोगों ने शेयर किए खूबसूरत नज़ारे, देखें PHOTOS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mata Vaishno Devi, Snowfall, Snowfall In Vaishno Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com