भारत में घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे सही और अच्छा रहता है, क्योंकि इस समय बारिश का मौसम खत्म हो जाता है और ज्यादातर जगहों का मौसम सुहावना हो जाता है. पहाड़ी इलाकों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. कई इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. बहुत से लोग साल भर प्लान करते हैं, ताकि साल के आखिर में पहाड़ों पर बर्फबारी की आनंद लिया जा सके. अगर, आप भी बर्फबारी देखना चाहते हैं तो नवंबर के महीने में इन 3 जगहों पर स्नोफॉल देखने को मिल सकती है.
गुलमर्ग
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी बहुत बर्फ पड़ती है. हर साल यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. यहां इस सीजन की बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है. बर्फ से ढके घास के मैदान और आसपास की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती है. अगर, आप सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं तो अक्टूबर और नवंबर में गुलमर्ग अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Snowfall Destinations in November
लाचुंग, सिक्किम
सिक्किम का लाचुंग और युमथांग वैली सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगते हैं. नवंबर में ऊंचाई वाले हिस्सों और जीरो पॉइंट पर बर्फ मिलने की संभावना रहती है. यहां बर्फीले पहाड़ों के साथ खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं. स्नोफॉल देखने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है. आप यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं.

जोजिला दर्रा
जोजिला दर्रा पर भी साल बहुत पर्यटक जाते हैं. ये कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है. यहां देश के कई अन्य इलाकों से काफी पहले बर्फबारी शुरू हो जाती है. बर्फ गिरने के बाद यहां का पहाड़ी और चट्टानी इलाका और भी शानदार दिखने लगता है. इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को हिमालय के सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.
यह भी पढ़ें:- नवंबर में घूमने जाना है? भारत की ये 3 जगहें हैं बेस्ट, जहां भीड़भाड़ कम और सुकून ज्यादा मिलेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं