श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तहत भगवान शिव के दंड 'छड़ी मुबारक' को विशेष अनुष्ठान के लिए पहाड़ी पर स्थिति ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में ले जाया गया. महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में 'छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी' को सदियों पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार 'हरियाली-अमावस्या' (श्रावण अमावस्या) के अवसर पर पूजा के लिए गोपाद्री पहाड़ियों पर स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में ले जाया गया.
पवित्र छड़ी के संरक्षक दीपेंद्र गिरि ने कहा कि विशेष अनुष्ठान के अवसर पर शंख ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'पूजन' किया गया. गिरि ने बताया कि पवित्र छड़ी के साथ आए साधुओं ने पूजा और अनुष्ठान में भाग लिया और जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना भी की गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महंत ने कहा कि लोगों की बेहतरी के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं. उन्होंने बताया कि छड़ी मुबारक को बृहस्पतिवार को देवी के दर्शन के लिए यहां हरि पर्वत पर स्थित 'शारिका-भवानी' मंदिर ले जाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि शनिवार को श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़े में ‘छड़ी स्थापना' का अनुष्ठान होगा. गिरि ने बताया कि 21 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़े में ‘छड़ी पूजन' के बाद पवित्र छड़ी ‘पूजन'के लिए अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी जहां पर 31 अगस्त को ‘श्रावण पूर्णिमा' के दिन सुबह श्रद्धालु ‘दर्शन' कर सकेंगे. पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा 26-27 अगस्त को पहलगाम में रात्रि विश्राम करेगी इसके बाद 28 अगस्त को चंदनबाड़ी में, 29 अगस्त को शेषनाग में और 30 अगस्त को पंचतरणी में पड़ाव होगा.
पवित्र गुफा मंदिर में पूजा के बाद अगले दिन पहलगाम में लिद्दर नदी में 'विसर्जन' किया जाएगा. गिरि ने इस बात पर संतोष जताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा सुचारू रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.
उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमेशा यात्रा का समर्थन किया है और मुझे यकीन है कि यह जारी रहेगा. जब हम यात्रियों का स्वागत करते हैं, तो इससे पूरे देश में एक संदेश जाता है. मुझे लगता है कि आने वाले समय में अधिक लोग यात्रा करेंगे और सुविधाएं भी बेहतर होंगी.''
ये भी पढ़ें:-
अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में रिकॉर्ड 15 दिनों में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार
जम्मू से करीब 1006 तीर्थयात्री अमरनाथ रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं