sandipa Dhar at Shankaracharya temple: एक्ट्रेस संदीपा धर इन दिनों कश्मीर की वादियों से लगातार खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इस सफर की शुरुआत आध्यात्मिक अनुभव से की. श्रीनगर पहुंचते ही वह सबसे पहले शंकराचार्य मंदिर पहुंचीं. पहाड़ी की चोटी पर बने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब 250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं. रास्ता आसान नहीं था, लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद उन्हें जो अनुभव मिला, उसने पूरी थकान भुला दी.
1000 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर शंकराचार्य मंदिर के किए दर्शन
संदीपा ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा की झलकियां शेयर कर उन्होंने लिखा कि श्रीनगर में आने के बाद सबसे पहली इच्छा इसी मंदिर में जाने की थी. शंकराचार्य पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए मुझे लगातार सीढ़ियां चढ़नी थीं. ऊंचाई पर चढ़ते हुए पहाड़ की हवा और खड़ी चढ़ाई ने मुश्किलों को बढ़ा दिया. बीच रास्ते में मेरे पैर कांपने तक लगे थे, लेकिन मैंने चढ़ाई जारी रखी.
उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार जब मैं मंदिर की चोटी तक पहुंचीं तो ऐसा लगा, जैसे मेरी मेहनत सफल हो गई हो. वहां मैंने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए और कुछ समय प्रार्थना की.

sandipa Dhar at Shankaracharya temple
Photo Credit: instagarm
पहली बार किए शंकराचार्य मंदिर के दर्शन
पहली बार शंकराचार्य मंदिर पहुंचीं संदीपा ने अपने दर्शन को बेहद सौभाग्यशाली बताया और अपनी पोस्ट में 'ॐ नमः शिवाय' लिखा.संदीपा ने उस जगह पर खड़े होने का अनुभव भी साझा किया, जहां मान्यता है कि आदि शंकराचार्य ने सदियों पहले ध्यान किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने महसूस किया कि इस जगह में एक अलग तरह की ऊर्जा है, जिसे शब्दों में बताना आसान नहीं है.
1,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है शंकराचार्य मंदिर
शंकराचार्य मंदिर कश्मीर घाटी से करीब 1,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. चोटी पर पहुंचने के बाद यहां से श्रीनगर शहर और डल झील का शानदार नजारा दिखाई देता है.इसे कश्मीर के प्राचीन मंदिरों में शामिल किया जाता है और इसकी शुरुआत करीब 200 ईसा पूर्व के आसपास मानी जाती है. मंदिर का नाम आदि शंकराचार्य से जुड़ा है और मान्यता है कि उन्होंने यहां ध्यान किया था.कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस स्थान का इस्तेमाल शुरुआती दौर में बौद्ध उपासना के लिए किया जाता था और बाद में यह हिंदू धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हुआ.
आपके लिए और भी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं