नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार शाम को जेकेएसएसबी के फैसले के खिलाफ युवाओं द्वारा निकाले गए ‘कैंडल मार्च' में हिस्सा लिया. युवाओं ने यह विरोध मार्च जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा पूर्व में काली सूची में डाली गई कंपनी को ऑनलाइन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी देने के खिलाफ निकाला.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों अब्दुल्ला और मुफ्ती ने शनिवार शाम को कच्ची छावनी इलाके में आयोजित विरोध प्रदर्शन में अलग-अलग हिस्सा लिया. गौरतलब है कि सरकारी नौकरी के आकांक्षी युवा गत तीन दिन से जेकेएसएसबी के फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा हेतु ऐपटेक की सेवा ली है. उक्त कंपनी को वर्ष 2019 में काली सूची में डाल दिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘कैंडल मार्च' में सबसे पहले अब्दुल्ला शामिल हुए और उसके कुछ मिनट महबूबा भी वहां पहुंचीं. महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर उच्च बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है. पहले तो युवाओं के लिए नौकरी नहीं है और जब भर्ती की प्रक्रिया शुरू होती है तो घोटाले सामने आने के बाद वह रद्द हो जाती है.'' उन्होंने जम्मू में प्रदर्शनकारी युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठचार्ज की भी निंदा की.
ये भी पढ़ें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं