फाइल फोटो
श्रीनगर:
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की. एक पुलिस सूत्र ने कहा, "गोलीबारी सुबह 7.30 बजे शुरू हुई. एक अधिकारी सहित घायल जवानों को उधमपुर स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया." सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना हमले का करारा जवाब दे रही है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी राजौरी जिले के केरी इलाके में भारी गोलाबारी और गोलीबारी की थी. रविवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था.
एलओसी पर सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के हमले को किया नाकाम
गौरतलब है कि पिछले महीने ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के बालकोट इलाके में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी. घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था. ये जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीडीपी एसपी वैद ने दी थी.
वीडियो : अमेरिकी हथियारों का पाकिस्तान कर रहा है इस्तेमाल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir News