विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2019

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया
हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं.
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की घटना
  • आतंकियों ने गश्ती दल पर किया हमला
  • 3 जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. गोलीबारी जारी है. जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के केपी रोड पर कम से कम दो आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ऑटोमेटिक राइफल से हमला किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके.  

बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में अनंतनाग पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरशद अहमद भी घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है.  आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था.जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया था. 

पुलवामा हमले से कुछ समय पहले ही CRPF अधिकारी ने 'प्रशिक्षण में खामियों' को लेकर किया था आगाह

Video:जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों की चुनौतियों से भरी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist Attack, Terrorist Attack In Anantnag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com