विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

जैश के 16 साल के फिदायीन हमलावर ने पुलवामा में CRPF कैंप पर हमले से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार मंजिला इमारत में एक आतंकी के अभी भी छुपे होने की आशंका है. आतंकी की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वह आतंकी मर चुका है या जिंदा है. रविवार को पाकिस्तान आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर हमला किया था जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे.

जैश के 16 साल के फिदायीन हमलावर ने पुलवामा में CRPF कैंप पर हमले से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो
जैश के 16 साल के फिदायीन हमलावर ने पुलवामा में CRPF कैंप पर हमले से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो
  • आतंकी की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
  • जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर हमला किया था
  • कैंप पर हमले से पहले आतंकी ने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार मंजिला इमारत में छुपे आतंकी का शव मिल गया है. सोमवार सुबह आतंकी की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था जो दोपहर 12 बजे खत्‍म हो गया. इससे पहले अधिकारियों का कहना था कि तीसरे आतंकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रविवार को पाकिस्तान आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर हमला किया था जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे.

पुलवामा आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने कहा, बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों रविवार को मार गिराया था. उसमें एक पुलिसकर्मी का 16 साल का बेटा भी था, जो कुछ महीने पहले ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. कैंप पर हमले से पहले उसने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया. इस वीडियो में वह सीआरपीएफ के शिविर पर हमले की योजना बना रहा है. ये वीडियो कश्‍मीर घाटी में व्‍हाट्स एप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आठ मिनट के इस वीडियो में ये आतंकी युवाओं से अपील कर रहा है कि वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो. आतंकी कह रहा है कि अल्‍लाह ने चाहा, जब यह सन्देश आपके पास पहुंचेगा मैं पहले ही स्वर्ग में अपने प्रभु का अतिथि हो चुका होंगा.

कश्मीर के पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

अधिकारी ने बताया कि ये पहली बार है कि जब किसी फिदायीन या आत्मघाती हमलावर ने हमले से पहले संदेश रिकॉर्ड किया है. सुरक्षाबल इस वीडियो का विश्‍लेषण कर रहे हैं. एक सीनि‍यर अधिकारी ने बताया कि हां, यह गंभीर चिंता का कारण है. ऐसे समय में जब हम स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और कई लोग पहले ही आतंकवाद को छोड़ चुके हैं और अपने परिवारों के पास वापस लौट रहे हैं. ऐसे में यह निश्चित रूप से अच्छा संकेत नहीं है. 

वहीं केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण काम किया है और हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है. उन्‍होंने कहा कि उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा और पूरा देश जवानों के परिवार के साथ है. 

श्रीनगर एयरपोर्ट और उरी हमले में शामिल चार फुट के आतंकी नूर मोहम्‍मद को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया

पुलवामा जिले के लेथपोरा में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस बल के कैम्प पर हुए हमले में रविवार शाम को सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया था जो सोमवार सुबह फिर से शुरू कर दिया है. सुरक्षाबल एक-एक कर सभी इमारतों की तलाशी ली. सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी का शव बरामद कर लिया है और जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजीपी ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ खत्‍म हो चुकी है. 

वहीं आतंकियों ने रविवार तड़के दो बजकर पंद्रह मिनट पर फिदायीन हमला किया था. यह हमला सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैम्प में तीन आंतकवादी घुस गए थे. सीआरपीएफ के मुताबिक, आतंकियों ने पहले हथगोला फेंका और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी थी. बिल्डिंग को खाली करा लिया गया और यहां रहने वाले सारे लोगों को भी बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

VIDEO: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला


इसके बाद आतंकवादी कैम्प में घुस गए. पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षाबलों और पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत करीब  210 आतंकवादियों को मार गिराया है. आतंकवादी इसी से बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा कैंपों को अपना निशाना बना रहे हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaish-e--Mohammed, 16 Year Old Jaish Terrorist, Jaish Terrorist, Jaish Fidayeen Terrorist, CRPF Camp Attacked, Pulwama CRPF Camp Attack, Pulwama Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com