विज्ञापन

PAK-ISI की खुली पोल! पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का नया वीडियो आया, AK-47 के साथ दिखा आतंकी

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके हाथ में AK-47 दिख रही है. यह वीडियो पाकिस्तान और ISI की पोल खोलता है.

PAK-ISI की खुली पोल! पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का नया वीडियो आया, AK-47 के साथ दिखा आतंकी
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान.
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मारे गए हमजा बुरहान का नया वीडियो उसकी मौत से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था
  • हमजा बुरहान को ISI ने स्कूल प्रिंसिपल की आड़ में युवाओं में कट्टरपंथी प्रचार के लिए नियुक्त किया था
  • 22 मई को मुजफ्फराबाद में हमजा का जनाजा निकाला गया जिसमें कई बड़े आतंकवादी और ISI से जुड़े लोग शामिल थे

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में मारे गए कुख्यात आतंकी हमजा बुरहान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और वहां पल रहे आतंकियों के नेटवर्क की पोल खोल दी है. इस वीडियो में हमजा बुरहान AK-47 राइफल के साथ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसकी मौत से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक हमजा लगातार हथियार लेकर चलता था क्योंकि उसे डर था कि अज्ञात हमलावर उसे निशाना बना सकते हैं.

स्कूल प्रिंसिपल की आड़ में आतंक का खेल

इंटेलिजेंस सूत्रों का दावा है कि ISI ने हमजा बुरहान को PoK में एक स्कूल या कॉलेज का प्रिंसिपल बनाकर रखा था. आरोप है कि वह शिक्षा की आड़ में बच्चों और युवाओं के बीच कट्टरपंथी सोच और भारत विरोधी प्रचार फैलाने का काम कर रहा था. यही वजह है कि अब उसका हथियारों के साथ सामने आया वीडियो पाकिस्तान के उस दावे की पोल खोल रहा है जिसमें उसे एक सामान्य शिक्षक या शिक्षण संस्थान से जुड़ा व्यक्ति बताया जाता था.

Latest and Breaking News on NDTV

जनाजे में जुटे पाकिस्तान में बैठे बड़े आतंकी

हमजा बुरहान का 22 मई को PoK के मुजफ्फराबाद में जनाजा निकाला गया था. बताया जा रहा है कि उसके जनाजे में पाकिस्तान में छिपे कई बड़े वांटेड आतंकी शामिल हुए थे. इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र कमांडर बख्त जमीन खान जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं. स्थानीय सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में भारी हथियारों से लैस आतंकी सुरक्षा घेरे में नजर आए.

यह भी पढ़ेंः पढ़ने गया पाकिस्तान बन गया आतंकी, 'डॉक्टर' के नाम से मशहूर... जानें कौन था आतंकी हमजा बुरहान?

जनाजे में दिखे हथियारबंद आतंकी

जनाजे के दौरान कई आतंकियों को AK-47 और दूसरे ऑटोमेटिक हथियारों के साथ खुलेआम घूमते देखा गया. सूत्रों का कहना है कि वहां मौजूद कुछ लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े हुए थे. इन तस्वीरों और वीडियो ने एक बार फिर यह आरोप मजबूत कर दिया है कि मुजफ्फराबाद और PoK के दूसरे इलाके पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के सुरक्षित ठिकाने बने हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः एक और ढेर... पाकिस्तान में पिछले 2 साल में 20 से भी ज्यादा आतंकी पहुंचे जहन्नुम; देख लीजिए लिस्ट

पुलवामा का मास्टरमाइंड था हमजा

हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार, जिसे डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता था, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था. बाद में वह पाकिस्तान चला गया और आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया. भारतीय एजेंसियों के मुताबिक वह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था. इसी हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2022 में उसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था. पिछले कुछ सालों से वह PoK में छिपकर रह रहा था और अपनी पहचान छिपाने के लिए शिक्षक और प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहा था.

21 मई को हो गई थी हत्या

21 मई को PoK में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमजा बुरहान को गोली मार दी थी. उसकी मौत के बाद से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे आतंकी नेटवर्क और वहां ISI की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब AK-47 के साथ उसका नया वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पाकिस्तान में आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा मोस्ट वांटेंड टेररिस्ट सैयद सलाहुद्दीन, मुनीर की खुली पोल

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Deputy Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Pulwama Attack 2019, Pulwama Attack Mastermind, Hamza Burhan, Hamza Burhan PoK Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com