विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2016

राजस्‍थान के कोटा में रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ विस्फोटक पदार्थ

राजस्‍थान के कोटा में रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ विस्फोटक पदार्थ
कोटा: राजस्‍थान के कोटा में रेलवे स्‍टेशन पर विस्‍फोटक पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया. विस्‍फोटक और तार और डेटोनेटर से भरा बैग शाम 5 बजे के करीब एक सफाई कर्मचारी को मिला.

उसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद स्‍थानीय पुलिस बम निरोधक दस्‍ते के साथ मौके पर पहुंच गई. उसके बाद बैग को एक खुली जगह पर ले जाया गया जहां विस्‍फोटक को निष्‍क्रीय कर दिया गया.

पुलिस अधीक्षक (कोटा) सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि प्लेटफार्म की सीढ़ि‍यों के पास से लावारिस पड़ा विस्फोटक पदार्थ और फ्यूज वायर मिले हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोटक खनन के काम आने वाला है. पुलिस को सूचना मिलते ही घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था.

जब्त विस्फोटक का वजन करीब पौने तीन किलो है. पुलिस के अनुसार संभवत: किसी व्यक्ति द्वारा विस्फोटक पदार्थ जानबूझकर छोड़ गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(साथ में इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोटा रेलवे स्‍टेशन, विस्‍फोटक पदार्थ, कोटा, राजस्‍थान, बम निरोधक दस्‍ता, Kota Railway Station, Kota, Explosive At Kota, Bomb Squad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com