विज्ञापन

कोटा से मध्य प्रदेश, इटावा, ढीपरी चंबल, दिल्ली-मुंबई रूट... हाईवे पर अब आसान हो जाएगा सफर

स्टेट हाईवे-120 पर स्थित दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की मंजूरी मिल गई है. पुलिया में जलभराव से होने वाले हादसों से मुक्ति मिलेगी और कमलेश्वर महादेव मंदिर और मध्यप्रदेश तक आवागमन सुगम व सुरक्षित हो जाएगा.

कोटा से मध्य प्रदेश, इटावा, ढीपरी चंबल, दिल्ली-मुंबई रूट...  हाईवे पर अब आसान हो जाएगा सफर
कोटा के सुमेरगंजमंडी में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
NDTV

राजस्थान के कोटा में सुमेरगंजमंडी क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई वार्ता के बाद स्टेट हाईवे-120 पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के किलोमीटर 5 पर नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को मंजूरी मिल गई है. अभी रेलवे पुलिया के नीचे बारिश व सर्दी में पानी भरने से कई हादसे हो चुके हैं. यह हाईवे इंद्रगढ़ से कमलेश्वर महादेव मंदिर और मध्यप्रदेश को सीधे जोड़ता है. इस ROB के बनने से क्षेत्रवासियों और अंतरराज्यीय यात्रियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी.

मध्य प्पदेश से जोड़ता है हाईवे

इन्द्रगढ़-चाणदाखुर्द-ढीपरी चंबल-रजोपा-इटावा-पीपल्दा-शहनावदा स्टेट हाईवे-120 के किलोमीटर 5 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा. इसके लिए मंजूरी मिल गई है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई वार्ता के बाद इस महत्वपूर्ण कार्य को मंजूरी मिली है. यह हाईवे इन्द्रगढ़ से चाणदाखुर्द, ढीपरी चंबल, रजोपा, इटावा, पीपल्दा और शहनावदा होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे ओवर ब्रिज बनने से आवागमन होगा आसान 

सुमेरगंजमंडी के पास किलोमीटर 5 पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन है, जहां सड़क रेलवे पुलिया के नीचे से गुजरती है. बारिश और सर्दी के दौरान यहां पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता रहा है. जलभराव के कारण इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं और जनहानि भी हो चुकी हैं. ऐसे में आरओबी बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित होगा.

यह मार्ग स्थानीय आवागमन के साथ धार्मिक और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. इसी रास्ते से कमलेश्वर महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन होता है और यह कोटा जिले के ढीपरी चंबल, इटावा, पीपल्दा, शहनावदा सहित आसपास के क्षेत्रों को मध्यप्रदेश से सीधे जोड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चंबल पर पुल बन जाने के बाद बढ़ेगा ट्रैफिक

ढीपरी के निकट चंबल नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी प्रगति पर है. इसके पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में रेलवे पुलिया के स्थान पर आरओबी का निर्माण वर्तमान समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण है. आरओबी बनने के बाद जलभराव के कारण होने वाली परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी. साथ ही इन्द्रगढ़ से मध्यप्रदेश तक जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान के स्कूलों में 'नो एंट्री' पर बवाल, सदन में हंगामा; सड़कों पर मारपीट, भड़के रविंद्र भाटी

वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन; सिरोही, पाली, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के यात्रियों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Kota News, Kota News Today, State Highway, Rajasthan Road Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com