जयपुर:
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धौलापानी थाना इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे 11 महिलाओं सहित अठारह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना जिले के बरोल गांव के पास शाम साढ़े सात बजे हुई। एक वैन में मजदूर सवार थे और यह घाट के करीब एक खड़े ट्रक से जा टकराई।
धौलापानी थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारी रतनलाल के अनुसार पिकअप के ट्रक से टकरा जाने से बारह लोगों ने मौके पर ही और 6 ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा।
अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घायलों में से पंद्रह को उदयपुर और एक को प्रतापगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन में सवार लोग छोटी सादडी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सभी मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राजे ने इस हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार, गंभीर घायलों को प्रति व्यक्ति 25 हजार तथा साधारण घायलों को प्रति व्यक्ति 2500 रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

18 dead and 25 injured after a truck crashed into a jeep in Rajasthan's Pratapgarh, injured are being shifted to a Udaipur hospital.
— ANI (@ANI_news) December 5, 2015
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजस्थान, प्रतापगढ़, धौलापानी, रफ्तार, सड़क, Accident, Rajasthan, Pratapgarh, Jaipur