विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2024

हरियाणा: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गुरुग्राम कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

अदालत ने एल्विश यादव के साथ हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

हरियाणा:  यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गुरुग्राम कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
गुरुग्राम:

यूट्यूबर एल्विश यादव (Youtuber elvish yadav) की नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गुरुग्राम (Gurugram) की एक अदालत ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. अदालत ने एल्विश यादव के साथ हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है. अदालत ने पशु क्रूरता अधिनियम, वन्य जीव अधिनियम, गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. 

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट मनोज राणा कि कोर्ट ने दिए आदेश में कहा कि बादशाहपुर थाना में एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किए जाए. एल्विश यादव के खिलाफ एनजीओ पीपल फोर एनीमल की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. कोर्ट के आदेश पर बादशाहपुर थाना पुलिस इस मामले में केस दर्ज करेगी. 

मारपीट के मामले में एल्विश यादव को हाल ही में मिली है जमानत
 एल्विश यादव को 'कंटेंट क्रिएटर' सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से जुड़े मारपीट के मामले में गुरुग्राम की एक अदालत ने हाल ही में जमानत दी थी. एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में पेश किया था. पुलिस ने एल्विश यादव का बयान दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया था.  जहां गुरुग्राम कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी थी. 

नोएडा में भी दर्ज है मामला, हाल ही में मिली है जमानत
नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए 3 नवंबर को वन्यजीव (संरक्षण) कानून और IPC के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की थी. पुलिस के मुताबिक, अनुसार, 3 नवंबर को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 कोबरा समेत 9 सांप बरामद हुए. सांप का 20 मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी बरामद किया गया था. बाद में इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. हाल ही में एल्विश यादव को नोएडा वाले मामले में जमानत मिली है. 

ये भी पढ़ें- : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Gurugram, Elvish Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com