देश की राजनीति में युवाओं की भूमिका को लेकर एनडीटीवी युवा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने हर जगह कोशिश की है कि युवाओं को मौका मिले. साथ ही पायलट ने कहा कि राजनीति में दिक्कत यह है कि यहां पर पद पाने के बाद लोग उससे चिपक जाते हैं. सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी चुनौती है कि इसमें कई बातें आपके हाथों में नहीं होती है. कई बार आपको बहुत कुछ करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है.
सचिन पायलट ने युवाओं से कहा कि अगर आप मानते हैं कि आपको राजनीति करनी है तो जिस भी विचारधारा के प्रति आपका झुकाव है आप उसके लिए जमकर काम करें. साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में रिटर्न्स की उम्मीद बहुत अधिक नहीं रखनी चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर सचिन पायलट ने क्या कहा?
कंगना रनौत के मुद्दे पर सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में किसी को भी अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मेरी पार्टी की तरफ से इस मुद्दे पर साफ कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि अगर आप युवा हैं तो राजनीति में आपको अलग से कोई छूट नहीं मिलेगी. विपक्ष की तरफ से पूरी चुनौती मिलेगी ही. हमें मुद्दा अधारित राजनीति करनी चाहिए.
बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमने बीजेपी से महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करने की अपील की लेकिन वो करना नहीं चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना नहीं, सवाल करना नहीं है तो विपक्ष का काम क्या है? लेकिन यह काम सरकार करने नहीं दे रही है. कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है.
अमेठी, रायबरेली से राहुल और प्रियंका होंगे लोकसभा चुनाव उम्मीदवार?
'NDTV युवा' में सचिन पायलट ने कहा, "राहुल गांधी वैसे तो केरल के वायानाड से लड़ ही रहे हैं. जिन सीटों पर पहले चुनाव होने हैं, कांग्रेस पार्टी वहां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. अमेठी और रायबरेली में भी कैंडिडेट का ऐलान जल्द होगा." पायलट ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि 2024 के चुनाव का परिणाम 2004 के चुनाव की तरह होगा. विपक्षी गठबंधन के पास एनडीए की तुलना में वोट शेयर अधिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं