विज्ञापन

NDTV की पड़ताल का असर, YouTube ने AI से बने आपत्तिजनक वीडियो हटाए

NDTV की पड़ताल में खुलासा हुआ कि बच्चों के लिए बनाए गए YouTube अकाउंट्स पर AI से तैयार किए गए अश्लील गाने और आपत्तिजनक कंटेंट उपलब्ध थे. जांच के बाद YouTube ने कार्रवाई करते हुए ऐसे सैकड़ों वीडियो और कई चैनलों को हटा दिया है.

NDTV की पड़ताल का असर, YouTube ने AI से बने आपत्तिजनक वीडियो हटाए
  • NDTV की जांच में पाया गया कि बच्चों के लिए बनाए गए YouTube अकाउंट्स पर AI से बनाए अश्लील गाने उपलब्ध थे
  • YouTube ने अश्लील और सेक्सुअल कंटेंट नीति उल्लंघन के कारण सैकड़ों वीडियो और चैनल हटा दिए हैं
  • जांच में हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी भाषा के गानों में अश्लीलता और आपत्तिजनक पारिवारिक संदर्भ पाए गए थे

NDTV की एक पड़ताल में यह सामने आया था कि बच्चों के लिए बनाए गए YouTube अकाउंट्स पर AI से तैयार किए गए अश्लील गाने उपलब्ध थे. इसके बाद YouTube ने कार्रवाई करते हुए ऐसे सैकड़ों वीडियो और उन्हें पब्लिश करने वाले कई चैनलों को हटा दिया है.

YouTube के एक प्रवक्ता ने NDTV से कहा कि संबंधित चैनलों को न्यूडिटी और सेक्सुअल कंटेंट पॉलिसी के उल्लंघन के कारण बंद किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह नीति AI से तैयार किए गए कंटेंट पर भी समान रूप से लागू होती है.

प्रवक्ता ने कहा, 'हमने कार्रवाई की है और अपने सिस्टम को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए इस जांच का इस्तेमाल करेंगे.'

NDTV की पड़ताल में सामने आया था कि हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी भाषा में बड़ी संख्या में ऐसे गाने मौजूद थे, जिनमें अश्लील यौन सामग्री, पारिवारिक रिश्तों से जुड़े आपत्तिजनक संदर्भ और स्कूली बच्चों का यौन चित्रण तक शामिल था. इनमें से कई वीडियो पर कोई उम्र की पाबंदियां भी नहीं थीं. 

जांच में यह भी पाया गया कि YouTube की सबसे सख्त 'Older Kids (9+)' सेटिंग वाले बच्चों के अकाउंट पर भी '18+ सॉन्ग' और 'नॉन-वेज सॉन्ग्स' जैसे शब्द सर्च पर ऐसे गाने दिखाई दे रहे थे. इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म खुद भी ऐसे कंटेंट की प्लेलिस्ट सुझा रहा था.

NDTV द्वारा पड़ताल के कुछ सैंपल Google और YouTube के साथ शेयर किए जाने के बाद, कंपनी ने कई चैनलों के साथ-साथ एल्गोरिदम द्वारा बनाए गए कुछ अश्लील म्यूजिक टॉपिक्स भी हटा दिए. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी ऐसे कई चैनल मौजूद हैं, जिन पर इसी प्रकार का कंटेंट उपलब्ध है.

YouTube ने कार्रवाई की पुष्टि तो की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि इन वीडियो पर एज रेस्ट्रिक्शन क्यों नहीं लगी थी? पैरेंटल कंट्रोल होने के बावजूद बच्चे इन तक कैसे पहुंच गए? इसके अलावा प्लेटफॉर्म का रिकमेंडेशन सिस्टम ऐसे कंटेंट को क्यों बढ़ावा दे रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, NDTV Exclusive, YouTube News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com