विज्ञापन

नीले ड्रम में युवती का शव डाल, कूड़े के ढेर में फेंका, पटियाला पुलिस हाथ पर गुदे टैटू से जांच बढ़ा रही आगे

पंजाब के पटियाला में डीसी डब्लू ओवर ब्रिज के पास नीले ड्रम में युवती का शव मिला है. युवती के बाएं हाथ पर नेहा और दाहिने हाथ पर N व A के टैटू हैं.

नीले ड्रम में युवती का शव डाल, कूड़े के ढेर में फेंका, पटियाला पुलिस हाथ पर गुदे टैटू से जांच बढ़ा रही आगे
पटियाला के डी सी डब्लू ओवर ब्रिज के पास नीले ड्रम में अज्ञात युवती की लाश मिली
पटियाला:

पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम में एक युवती का शव मिला है. पटियाला के डीसी डब्लू ओवर ब्रिज के पास नीले रंग के ड्रम में एक युवती के शव को डालकर कोई कूड़े के ढेर में फेंक गया. पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिन ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला पंजाब से बाहर की रहनेवाली लग रही है. महिला के बाएं हाथ पर 'नेहा' नाम का टैटू गुदा हुआ है. वहीं, दाहिने बाजू पर N और A टैटू गुदा हुआ है.   

हाथ पर नेहा नाम का टैटू

पटियाला के डी सी डब्लू ओवर ब्रिज के पास नीले ड्रम में अज्ञात युवती की लाश मिलने पर हड़कप मच गया उक्त युवती को ड्रम में बंद कर कर कूड़े के ढेर पर फेंका गया था जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही स्थानीय अर्बन एस्टेट पुलिस ने जांच शुरू की ओर युवती के शव को ड्रम से बाहर निकाला उक्त मृतक युवती पहिली नजर देखने मे प्रवासी नजर आती है जिसके बाए हाथ पर नेहा नाम का टैटू खुदा पाया गया और दाहिने बाजू पर एन ओर ऐ का टैटू गुदवाया पाया गया 

पोस्‍टमार्टम से खुलेंगे कई राज

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी गई है और बॉडी को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ड्यूटी अफसर एएसआई अमनदीप सिंह ने बताया, जानकारी मिलते ही वह और थाना प्रभारी मोके पर निरीक्षण करने पहुंचे. अभी बॉडी का पोर्स्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि मौत कैसे हुई? हाथ पर गुदे टैटू से भी महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- मंगेतर को घर से क‍िया क‍िडनैप, पहाड़ी इलाके में गैंगरेप के बाद मर्डर, दादी को कॉल कर बोला- मैंने जहर खा लिया

लेखक के बारे में
img
Gurpreet Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patiala Police, Dead Body In Blue Drum, Patiala Murder Case, Patiala Women Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com