विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

सीएम केजरीवाल पर योगेंद्र यादव ने साधा निशाना, कहा- आप ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई

योगेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा देते रहे.

Also Read in
सीएम केजरीवाल पर योगेंद्र यादव ने साधा निशाना, कहा- आप ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई
योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी को दिये गये आयकर नोटिस को लेकर आज उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा देते रहे.

हालांकि यादव ने माना कि यह नोटिस आम आदमी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध को भी दर्शाता है. बता दें कि आयकर विभाग के नोटिस पर केजरीवाल ने इसे बदले की राजनीति की पराकाष्ठा कहा था.

यह भी पढ़ें - आप को आयकर का नोटिस : केजरीवाल ने कहा, बदले की राजनीति की पराकाष्ठा

यादव ने ट्वीट किया, 'जाहिर है कि यह बदले की भावना से किया गया है. लेकिन एक पार्टी जिसने पूरी राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाया हो उसे बेहतर पता होना चाहिए. आयकर का नोटिस ठोस आधार पर है. आप ने दोहरे खाते रखे, जनता से जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा दिया. आर्थिक शुचिता और पारदर्शिता पर आप का आडंबर सामने आ गया.' 

यह भी पढ़ें - AAP को आयकर का नोटिस, पार्टी का जवाब- हमारा चंदा पवित्र

आयकर विभाग ने आप पर दिल्ली के एक शख्स से दो करोड़ रुपये की हवाला राशि लेने का आरोप लगाया है और 2015-16 के लिए राजनीतिक दल के नाते उसे मिली हुई कर छूट को समाप्त कर दिया. बता दें कि यादव और उनके साथ आप के नेता रहे प्रशांत भूषण ने अप्रैल 2015 में पार्टी छोड़ने से पहले उसके चंदे पर सवाल उठाये थे.

VIDEO: आम आदमी पार्टी को आयकर विभाग का कारण बताओ नोटिस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party (AAP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com