विज्ञापन

International Yoga Day: बर्फ की चोटियों से पानी तक, नेताओं से सेलिब्रिटी तक, योग दिवस में रंगा भारत, Video

International Yoga Day: योग दिवस के मौके पर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सब जगह देश योग के रंग में रंगा नजर आया. नेताओं से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी ने योगाभ्यास किया.

International Yoga Day: बर्फ की चोटियों से पानी तक, नेताओं से सेलिब्रिटी तक, योग दिवस में रंगा भारत, Video
भारत में मनाया गया योग दिवस
नई दिल्ली:

21 जून की शुरुआत देश में योग के साथ हुई. भारत के सभी शहरों में रविवार के दिन सुबह का नजारा योगमय नजर आया. बर्फ की चोटियों से पानी तक, नेताओं से सेलिब्रिटी तक सभी योग के रंग में रंगे नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में योग कार्यक्रम में भाग लिया और आम लोगों के साथ योगा किया. वहीं लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियों में सेना के जवानों ने भी मानइस डिग्री में योग किया. कई फिल्म स्टारों ने भी अलग-अलग शहरों में योग किया. शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम में योगा किया. जबकि अक्षय कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ योगा किया 

पीएम मोदी ने कोलकाता में किया योग

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को देशभर में मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में योग किया. इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर योग मुद्राएं की और सभी से स्वस्थ्य शरीर और मन के लिए योग करने की बात कही. 

बर्फीली वादियों में जवानों का योग 

सेना के जवानों ने भी योग दिवस पर योग किया.  इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की 47वीं बटालियन ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे सेना के जवानों ने योग किया. यहां का तापमान माइनस डिग्री तक में जाता है. सुबह के वक्त यहां 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. 

पैंगोंग झील के किनारे योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर ITBP की 24वीं बटालियन ने पैंगोंग झील के किनारे लुकुंग पोस्ट पर एक योग सत्र आयोजित किया. स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण का संदेश फैलाते हुए हिमवीरों, सेना के जवानों, स्थानीय ग्रामीणों और महाबोधि संस्थान के सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया. 

योग गुरु बाबा रामदेव ने विजयवाड़ा में लिया हिस्सा 

योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा में लोगों ने योग किया. इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में योग के करतब भी दिखाए गए. जहां योग टीचरों ने गजब का संतुलन दिखाया. 

शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम में किया योग 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योग के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने रविवार के दिन गुरुग्राम में 12वें सालाना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया और यहां लोगों को योग के बारे में बताया. इस साल के योग दिवस की थीम है 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग' रखी गई थी. जिसमें शिल्पा शेट्टी ने भाग लिया.

पानी में किया योग 

गुजरात के वडोदरा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने पानी के अंदर योग किया. पानी में ही योग की मु्द्राएं की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यहां योग को लेकर लोगों में क्रेज दिखा. 

बेंगलुरु में महिलाओं ने अनोखे अंदाज में किया योग 

बेंगलुरु में भी महिलाओं ने विधान सौधा की भव्य सीढ़ियों पर योग किया. यहां महिलाओं के एक ग्रुप ने मिलकर सामूहिक योग किया. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का अलग अंदाज देखने को मिला. 

लेखक के बारे में
img
अर्पित पांडे
चीफ सब एडिटर
पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय अर्पित पांडे NDTV में चीफ सब एडिटर पर कार्यरत है. 2018 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत के बाद Zee News, Ne... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Day Theme, Yoga To Improve Vision, PM Modi Yoga, Shilpa Shetty Yoga, Yoga Day 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com