विज्ञापन

ऑपरेशन टाइगर के मुकाबले उद्धव ने जलाई उम्मीद की 'मशाल', बागी सांसद की बेटी से मीटिंग; खुद दौरे करेंगे

Uddhav Thackeray damage control: सांसदों की बगावत के बीच उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. वह बागी सांसदों के क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं. जबकि उन्होंने एक बागी सांसद की बेटी से मुलाकात भी की है.

ऑपरेशन टाइगर के मुकाबले उद्धव ने जलाई उम्मीद की 'मशाल', बागी सांसद की बेटी से मीटिंग; खुद दौरे करेंगे
डैमेज कंट्रोल में जुटे उद्धव ठाकरे
मुंबई:

उद्धव ठाकरे ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपनी पार्टी के 6 बागी सांसदों में से एक संजय दीना पाटिल की बेटी राजुल पाटिल से उन्होंने मुलाकात की है. राजुल खुद मातोश्री पहुंची थीं, जहां उनकी मुलाकात उद्धव ठाकरे से हुई. यह मीटिंग अहम मानी जा रही है कि क्योंकि संजय दीना पाटिल के एकनाथ शिंदे गुट में जाने की चर्चाएं तेज हैं. इसके अलावा ओमराजे निंबालकर को लेकर भी कयासों का दौर तेज है और उनसे भी मुलाकात करने के लिए उद्धव गुट के तीन नेता पहुंचे थे. ऐसे में यह चर्चा चल रही है कि क्या उद्धव ठाकरे अब ऑपरेशन टाइगर के मुकाबले एक्टिव हो गए हैं.

बागी सांसदों के क्षेत्र का दौरा करेंगे उद्धव

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि पहली कोशिश तो उनकी यह है कि किसी भी तरह बगावती सांसदों की संख्या को 6 से कम किया जाए ताकि संसद में उनकी पार्टी का स्थान जस का तस बना रहे. इसके अलावा वह जमीन पर भी पार्टी को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने बागी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में खुद दौरे करने का फैसला लिया है. सूत्रों का कहना है कि 27, 28 और 29 जून को उद्धव ठाकरे यवतमाल, परभणी, हिंगोली, धाराशिव और शिरडी जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि सांसदों के साथ पार्टी में फूट रोकने के लिए ठाकरे का यह दौरा होगा. वह जिला प्रमुखों के साथ मीटिंग भी करेंगे. 

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन टाइगर: महाराष्ट्र में आज होगा खेला! चार जगहों से आकर ऐलान करेंगे उद्धव के 6 बागी सांसद

उद्धव ने अध्यक्ष पद छोड़ने की भी कही थी बात

इससे पहले भी सांसदों की बगावत रोकने के लिए उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि मैं शिवसेना पक्ष प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार हूं. अगर कोई और पार्टी का अगला व्यक्ति शिवसेना प्रमुख बनता है तो मुझे खुशी होगी. लेकिन पार्टी को मैं चोरों के हाथों में नहीं जाने दूंगा. उद्धव ठाकरे ने उन दावों को भी खारिज किया था. जिसमें उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय होने की बात कही जा रही थी. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है, जब 30 साल बीजेपी के साथ रहकर उनके साथ नहीं गए तो कांग्रेस में विलय की बात कहा से आ गई. वहीं अब सांसदों की बगावत को रोकने के लिए उन्होंने बागी सांसदों के क्षेत्र का दौरा करने का ऐलान भी किया है. ऑपरेशन टाइगर के बीच पार्टी में बगावत रोकने के लिए उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के नेता लगातार प्रयास में जुटे हैं. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं बागी सांसद

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि यदि सांसदों को वह टूटने से ना रोक पाएं तो भी कम से कम संगठन पर उनकी पकड़ बनी रहे. इस बीच खबर है कि सभी 6 बागी सांसद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और इसमें एकनाथ शिंदे के साथ जाने का ऐलान हो सकता है. ऐसी स्थिति में यदि एक बागी सांसद के परिवार से उनका मिलना हुआ है तो कयासों का दौर तेज हो गया है. 

ये भी पढ़ेंः फेल होगा एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर? निंबालकर से मिले उद्धव गुट के नेता

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
रिपोर्टर
अभिषेक अवस्थी ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Uddhav Thackeray Action Plan, Maharashtra Politics 2026, Operation Tiger 6 MPs Marked Absent, Uddhav Thackarey Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com