विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2024

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट, भूस्खलन से 135 से अधिक सड़कें बंद

24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है. वीडी शर्मा की रिपोर्ट...

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट, भूस्खलन से 135 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और भूस्खलन से अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में 135 सड़कें बंद है. वहीं, आज यानी रविवार को हिमाचल प्रदेश में 11 से 16 अगस्त तक कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से 24 बिजली ट्रांसफार्मर और 56 जल आपूति योजनाएं ठप हैं. चंडीगढ़ शिमला हाई वे को लैंडस्लाइड के चलते वन वे किया गया है. चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी 9 मील के पास भारी भूस्खलन के बाद बंद किया गया है. नेशनल हाइवे 5 किन्नौर के निगलसुरी व पुह में लैंडस्लाइड के चलते बंद है.

मौसम विभाग के अनुसार  कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है  और अन्य कई जिलो में अलर्ट के बीच झमाझम बारिश जारी है. हिमाचल के 12 जिलो में से 10 जिलों में बारिश का अलर्ट हैं. पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है. हिमाचल में कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन  का खतरा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:- देश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने बताया- कहां, कैसा रहेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Himachal, Alert In Himachal, Landslide In Himachal, Weather In Himachal, Himachal Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com