विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2025

दिल्ली में और विकास होगा, हम यमुना रिवर फ्रंट भी बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन

दिल्ली में भाजपा को मिली इस जीत को शाहनवाज हुसैन ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी जी की जीत है. लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है. मोदी ने जो गारंटी दी है, वह पूरी की जाएगी.

दिल्ली में और विकास होगा, हम यमुना रिवर फ्रंट भी बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय राजधानी विकास की पटरी पर दौड़ेगी. दिल्ली की जनता ने 10 साल तक आम आदमी पार्टी के कुशासन को झेला है और अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी.

शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता केजरीवाल के शासन से त्रस्त हो चुकी थी. लेकिन अब दिल्ली ने भाजपा को चुना है. अब दिल्ली में तेजी से विकास कार्य होंगे क्योंकि अब दिल्ली-एनसीआर में भाजपा की सरकार है. यूपी-हरियाणा में पहले से ही भाजपा की सरकार थी, जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं. लेकिन 10 साल दिल्ली विकास कार्यों में पीछे रही है. अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है और अब नोएडा-गुरुग्राम की तरह ही दिल्ली भी तरक्की के रास्ते पर चलेगी.

दिल्ली में भाजपा को मिली इस जीत को शाहनवाज हुसैन ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी जी की जीत है. लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है. मोदी ने जो गारंटी दी है, वह पूरी की जाएगी.

यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने का प्रयास किया था जब उन्होंने ये कहा कि हरियाणा की सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है. लेकिन दिल्ली की जनता ने उनके झूठ को पकड़ लिया. हरियाणा में भाजपा की सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है. हम यमुना की सफाई का काम करेंगे. अहमदाबाद की तरह यमुना में रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे. इसके अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या को भी ठीक करेंगे."

सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए. भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है. भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Delhi Victory, Shehnawaz Hussain, BJP News Hindi, BJP Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com