अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुए सेना के चॉपर का मलबा मिला है. रेस्क्यू टीम ने चार शव भी बरामद किए हैं. अरुणाचल के पश्चिम सियांग जिले के मिगिंग में शुक्रवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था. घटना सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई थी, जिसको लेकर खोज अभियान जारी था.
घटनास्थल वाले गांव की ओर जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, केवल एक हैंगिंग ब्रिज है. सर्च ऑपरेशन में एक एमआई-17 और दो ध्रुव चॉपर लगाए गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों भी शामिल हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपर सियांग के एसपी जुम्मर बसर ने बताया था कि दुर्घटना एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई है, और खोज व बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है.
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भारतीय सेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में दुखदायी खबर मिली.'
बता दें, इस महीने राज्य में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है. पांच अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी. मार्च में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक और चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में पायलट की भी मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं