- दिल्ली में अरुणाचल की 3 लड़कियों के साथ नस्लभेदी गालियां और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
- घटना 20 फरवरी को है, जब महिलाओं के फ्लैट में AC इंस्टालेशन के दौरान नीचे वाले फ्लैट में धूल गिर गई.
- वायरल वीडियो में पड़ोसी महिला और उसके बेटे द्वारा नस्लभेदपूर्ण टिप्पणियां और गालियां देते हुए देखा गया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों के साथ नस्लभेदी (racial) गालियां और अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 20 फरवरी 2026 को तब शुरू हुई जब तीनों महिलाएं अपने किराए के फ्लैट में एयर कंडीशनर इंस्टालेशन करा रही थीं और ड्रिलिंग के दौरान नीचे वाले फ्लैट में धूल गिर गई थी. इसी बात को लेकर नीचे रहने वाली पड़ोसी महिला और उनके परिवार ने विवाद बढ़ा दिया.
इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें दिख रहा था कि पड़ोसी महिला और उसका बेटा महिलाओं पर नस्लभेदपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे और उनको गाली दे रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी.
SC-ST एक्ट में भी केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की, जिसमें शब्दों से महिला की गरिमा को अपमानित करने, क्रिमिनल इंटिमिडेशन और समुदायों के बीच बैर बढ़ाने जैसे आरोप शामिल हैं. जांच में कुछ धाराओं में एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा गया है.
इस मामले में आरोपियों की देर से हुई गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज मालवीय नगर थाने भी गए थे और उन्होंने पुलिस अधिकारी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. भारद्वाज ने कहा घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई. पूरी पुलिस यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीशर्ट को ढूंढ़ने में लगी हुई है.
हर्ष सिंह ने गंदी गाली देकर North East की पढ़ने वाली लड़कियों को कहा -
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 25, 2026
“तुम्हारा नंगा नाच करवाऊँगा”
इस आरोपी को दिल्ली पुलिस नहीं ढूँढ पाई। मगर इनकी सफ़ाई ANI पर आ चुकी है । मतलब ANI को पता है मगर पुलिस को नहीं मिल रहे आरोपी ।
मंत्री, CM सब ट्वीट कर रहे हैं मगर गिरफ्तारी नहीं… pic.twitter.com/CxUJNYXuBf
इस मामले में नॉर्थईस्ट मामले के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना पर चिंता जताई और कहा कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात की है और दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी इस मामले पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है और उनके साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगा.
The lady who insulted & abused our 3 Arunachalee girls in Malviya Nagar, New Delhi has been arrested. Stringent action will be taken as per law. The male has also been booked. The necessary Charge Sheet will be filled at the earliest. pic.twitter.com/qkw3FqG9Pe
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 25, 2026
इस घटना पर कई नेताओं और संबंधित आयोगों ने भी नस्लभेद और सम्मान के अधिकार पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं