ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British PM Rishi Sunak) G20 सम्मेलन (G20 Summit in India) में शिरकत करने के लिए इस समय भारत में हैं. सुनक ने खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों पर भारत में बढ़ती चिंताओं पर बड़ा बयान दिया. न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत में ऋषि सुनक ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में खालिस्तान (Khalistan) या उग्रवाद स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक कट्टरवाद से निपटने के लिए ब्रिटेन भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है.
खालिस्तानी हिंसा पर सुनक ने कहा- "यह बहुत अहम मुद्दा है. मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि कट्टरता या हिंसा, फिर वो चाहे किसी भी रूप में हो, ब्रिटेन में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसलिए हम इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. खास तौर पर PKE (प्रो खालिस्तान एक्सट्रीमिज्म) के मसले पर हम काम कर रहे हैं."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऋषि सुनक ने कहा- "हाल ही में हमारे सिक्योरिटी मिनिस्टर ने भारत का दौरा किया था. तब इस बारे में उन्होंने बातचीत की थी. हमने कुछ वर्किंग ग्रुप्स बनाए हैं. ये इंटेलिजेंस और इन्फॉर्मेशन शेयरिंग कर रहे हैं. इसी तरह से काम करते हम इस तरह की हिंसका कट्टरता पर काबू पा सकते हैं. ये तय है कि ब्रिटेन में इस तरह की हिंसा और कट्टरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी."
#WATCH | G 20 in India | UK Prime Minister Rishi Sunak to ANI, "...When it comes to Ukraine and Russia - one thing I will be doing is highlighting the devastating impact that Russia's illegal invasion is having on millions of people around the world, particularly on food prices.… pic.twitter.com/MqS4oi6YNF
— ANI (@ANI) September 8, 2023
रूस के अवैध आक्रमण से दुनिया में पड़ा असर-ब्रिटिश पीएम
सुनक ने रूस और यूक्रेन जंग पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा- "जहां तक रूस और यूक्रेन की जंग का सवाल है, तो रूस की तरफ से थोपी गई इस जंग का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है. हाल ही में रूस ने ग्लोबल ग्रेन डील से किनारा कर लिया. इससे दुनिया में फूड प्रोडक्ट्स की कीमतें बेतहाशा बढ़ गईं. हर चीज आपके सामने है. इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं. इसीलिए मैं कहता हूं कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है. मैं लोगों को यही बताना चाहता हूं कि इस जंग का उन पर क्या असर हो रहा है और होगा."
इंटरनेशनल लॉ का सम्मान करता है भारत
रूस-यूक्रेन जंग में भारत ने अब तक न्यूट्रल स्टैंड रखा है. इस बारे में पूछे गए सवाल पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा-"मैं भारत को ये नहीं बता सकता कि अंतरराष्ट्रीय मसलों पर उनका क्या रुख होना चाहिए. हालांकि, मैं ये भी जानता हूं कि भारत इंटरनेशनल लॉ का सम्मान करता है."
ट्रेड डील पर क्या बोले सुनक?
भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे वक्त से ट्रेड डील का मसला फंसा हुआ है. इस पर पूछे गए एक सवाल पर सुनक ने कहा- "मैं और मोदी जी दोनों से अहम ट्रेड डील को पूरा करने के लिए गंभीर हैं. इस बारे में तमाम कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि, आपके ये भी देखना होगा कि इस तरह की ट्रेड डील्स में वक्त लगता है. इससे दोनों देशों को फायदा होगा. हालांकि, हमने इस मोर्चे पर काफी प्रोग्रेस की है। दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते हैं."
जी20 की अध्यक्षता के लिए भारत सही देश"
जी20 समिट का जिक्र करते हुए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि भारत के पैमाने, विविधता और असाधारण सफलताओं का मतलब है कि ये जी20 की अध्यक्षता के लिए सही समय पर सही देश है. यूके निश्चित रूप से एक सफल जी20 शिखर सम्मेलन को प्राप्त करने में भारत के प्रयासों का समर्थन करने के लिए यहां है.
G 20 in India | UK PM Rishi Sunak to ANI, "Both Modi ji and I are keen to see a comprehensive and ambitious trade deal concluded between our two countries...Trade deals always take time, they need to work for both countries. Although we have made enormous progress there is still… pic.twitter.com/12XblLGpfB
— ANI (@ANI) September 8, 2023
सकारात्मक बातचीत और चर्चा की उम्मीद
उन्होंने कहा कि G20 भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता रहा है. भारत सही समय पर इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. अगले दो दिन सकारात्मक बातचीत और चर्चा की उम्मीद है. मुझे यह देखकर बहुत गर्व होता है कि भारत वैश्विक स्तर पर बेहतरीन काम कर रहा है.
PM मोदी का बहुत सम्मान करता हूं-सुनक
20 समिट के लिए भारत पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा, "मैं मोदी जी का बहुत सम्मान करता हूं. वह व्यक्तिगत तौर पर मेरे साथ बहुत दयालू हूं. मैं G20 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहा हूं."
मैं गौरवान्वित हिंदू हूं-सुनक
ऋषि सुनक ने इस दौरान हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर भी बात की. उन्होंने कहा, "मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं. इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ. मैं ऐसा ही हूं. उम्मीद है कि जब मैं अगले दो दिन यहां रहूंगा, तो मैं एक मंदिर का दौरा कर सकूंगा. व्यस्तता के कारण मुझे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं मिला. लेकिन मुझे लगता है कि मैं यहां उसकी भरपाई कर सकता हूं. अगर हम इस बार किसी मंदिर में जाएं तो अच्छा होगा. मुझे लगता है कि विश्वास एक ऐसी चीज़ है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में विश्वास रखता है. खासकर जब आपके पास मेरे जैसे तनावपूर्ण काम हैं. विश्वास आपको लचीलापन देता है. आपको ताकत देता है."
ये भी पढ़ें:-
ब्रिटिश PM ऋषि सुनक को कैसा लगता... जब प्यार से बुलाया जाता है '...दामाद'
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी ने कहा- स्वागत है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं